होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ट्विटर इंडिया के हेड ऋषि जेटली ने दिया इस्तीफा, ट्विटर मुश्किल में...

ट्विटर इंडिया के हेड ऋषि जेटली ने दिया इस्तीफा, ट्विटर मुश्किल में...

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर लगातार मुश्किलों में है, बिकने के लिए तैयार है, कंपनी फिर भी इसे कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। नुकसान का दौर भी जारी है, ऐसे में ट्विटर इंडिया के हेड ऋषि जेटली ने कंपनी छोड़ने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि वो पिछले चार साल से भारत में ट्विटर के हेड थे। ट्विटर इंडिया के प्रमुख ऋषि जेटली ने कई सारे ट्वीट कर ऐलान किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर लगातार मुश्किलों में है, बिकने के लिए तैयार है, कंपनी फिर भी इसे कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। नुकसान का दौर भी जारी है, ऐसे में ट्विटर इंडिया के हेड ऋषि जेटली ने कंपनी छोड़ने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि वो पिछले चार साल से भारत में ट्विटर के हेड थे। ट्विटर इंडिया के प्रमुख ऋषि जेटली ने कई सारे ट्वीट कर ऐलान किया है कि वे ट्विटर से इस्तीफा देने वाले हैं। जेटली नवंबर 2012 में कंपनी के भारतीय मार्केट डायरेक्ट के तौर पर कंपनी से जुड़े थे। इसके बाद 2014 में भारत और दक्षिणपूर्वी एशिया में विस्तार के साथ ही वे पिछले एक साल से एशिया पैसिफिक एंड मिडिल ईस्ट नॉर्थ अफ्रीका के वाइस प्रेसिडेंट की तरह काम कर रहे थे। जेटली इससे पहले 2007-2009 के दौरान गूगल के पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के प्रमुख भी रह चुके हैं। अब वह गूगल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर की जगह पर शैलेश राव के साथ काम करेंगे। राव ने फरवरी 2012 में ट्विटर के इंटरनेशनल ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कंपनी ज्वॉइन की थी। उन्होंने इसी साल जुलाई में अपनी नई योजना की जानकारी देते हुए ट्विटर से इस्तीफा दिया था। अब, जेटली ने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए नए अवसरों की तरफ कदम बढ़ाने का ऐलान किया है। अपने ट्वीट में जेटली ने कहा, ''मेरा मिशन अभी भी पुराना है। मीडिया से यूजर को कनेक्ट करना, जिन चीजों की यूजर परवाह करते हैं उनकी आवाज लोगों तक पहुंचाना। मैं खुद अमेरिका, भारत और दूसरे उभरते हुए बाजारों में अपने मिशन के तहत लोगों के बीच संवाद स्थापित करने में मदद करना चाहता हूं।'' एक ट्वीट में कहा है, ' चार सालों तक भारत में यूजर बिजनेस के बाद मैं नए अवसर के साथ जाने का इरादा कर रहा हूं. हालांकि मिशन वही होगा जो पहले था.' आपको बता दें कि जेटली ने 2012 में ट्विटर इंडिया बतौर मार्केट डायरेक्टर ज्वाइन किया था. फिलहाल वो ट्विटर इंडिया के हेड के साथ मिडिल इस्ट नॉर्थ अफ्रीका और एशिया के वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं. ट्विटर से पहले 2007 से लेकर 2009 तक वो टेक्नॉलोजी दिग्गज गूगल में पब्लिक प्रइवेट पार्टनर्शिपर के हेड रहे. उन्होंने ट्वीट करके तब के गूगल के मैनजिंग डायरेक्टर शैलेश राव का भी शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा ट्वीट में उन्होंने डिक कोस्टोलो के साथ कंपनी के आला अधिकारियों का भी शुक्रिया अदा किया है. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि उनका अगला कदम क्या होगा। जेटली ने सिर्फ इतना कहा है कि वो पर्सनल/सिविक की वजह से वो शिकागो जाने की तैयारी में है. फिलहाल वो मिशिगन कॉर्प्स के को फाउंडर भी हैं। कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट के चलते कई ट्विटर ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने वाइन वीडियो ऐप को भी बंद कर दिया। ट्विटर ने हाल ही में अपने इंटरफेस में कई बदलाव किए हैं। उदाहरण के लिए अब ट्विटर पर रिप्लाई करते समय यूजरनेम शामिल नहीं होगा जिससे ट्वीट की अक्षर सीमा बढ़ जाएगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

18 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago