होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी न्यूज़ राइटिंग मेड इजी फॉर न्यूकमर्स’ का विमोचन और मीडिया से जुड़े मुद्दो पर सार्थक बहस

टीवी न्यूज़ राइटिंग मेड इजी फॉर न्यूकमर्स’ का विमोचन और मीडिया से जुड़े मुद्दो पर सार्थक बहस

वरिष्ठ पत्रकार रवि एम खन्ना की नई पुस्तक टीवी न्यूज़ राइटिंग मेड इजी फॉर न्यूकमर्स का विमोचन कल इंडिया हेबीटेट सेंटर में हुआ। इस दौरान बतौर मुख्यअतिथि कानून और न्याय मंत्री सलमान खुर्शीद व अन्य सम्मानित अतिथियों में लोकमत ग्रुप के चेयरमैन और सांसद विजय डर्डा, बीएजी नेटवर्क की एमडी अनुराधा प्रसाद, सब टीवी के वाइस चेयरमैन और एमडी मार्कंड अधिकारी, व ए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

वरिष्ठ पत्रकार रवि एम खन्ना की नई पुस्तक टीवी न्यूज़ राइटिंग मेड इजी फॉर न्यूकमर्स का विमोचन कल इंडिया हेबीटेट सेंटर में हुआ। इस दौरान बतौर मुख्यअतिथि कानून और न्याय मंत्री सलमान खुर्शीद व अन्य सम्मानित अतिथियों में लोकमत ग्रुप के चेयरमैन और सांसद विजय डर्डा, बीएजी नेटवर्क की एमडी अनुराधा प्रसाद, सब टीवी के वाइस चेयरमैन और एमडी मार्कंड अधिकारी, व एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा शामिल रहे। विमोचन के मौके पर अपनी बात रखते हुए रवि खन्ना ने कहा कि 24 वर्षों तक मैंने अमेरिका में अपने पत्रकारिता के कैरियर में यह महसूस किया कि पत्रकारिता के छात्रों के लिए जो पुस्तकें उपलब्ध हैं ज्ञानव्रधक कम औऱ ग्रन्थ की शक्ल में ज्यादा है। इसीलिए मैंने कम पन्नों में सीधे टीवी न्यूज राइटिंग की भाषा को समझाने वाली किताब लिखी। मुख्यअतिथि कानून और न्याय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मीडिया औऱ राजनेती इस देश में दो विषय ऐसे हैं जो हमेशा ही चटखारे लेकर सुने-पढ़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन मीडिया राजनीति की जो तस्वीर दिखाता है वह नकारात्मक अधिक है औऱ सकारात्मक कम। कानून और न्याय मंत्री ने कहा कि मीडिया के पास मौका है कि वह उन तस्वीरों को भी दिखाए जो राजनीकि के सकारात्मक पहलुओं को उजागर करें। बीएजी नेटवर्क की एमडी अनुराधा प्रसाद ने मुख्यअतिथि के वकतव्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मीडिया की भूमिका पर सवाल तो बहुत उठाए जाते हैं, लेकिन एक मीडिया संस्थान चलाने के पीछे जिन कठिनाइयों का हमें सामना करना पड़ता है, सवाल उठाने वाले उन पर गौर नहीं करते । उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि हम गंभीर सामाजिक मुद्दों को दिखाते नहीं, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों को रेटिंग नहीं मिलती जो कि पैसा लाने के लिए सबसे जरूरी है। इसी क्रम में लोकमत ग्रुप के चेयरमैन और सांसद विजय डर्डा ने कहा कि मैं लंबे समय से राजनीति औऱ मीडिया दोनों से जुड़ा हूं और दोनों ही जगहों पर मैने देखा कि गंभीर सामाजिक मुद्दों से भटकाव हुआ है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से निवेदन करते हुए कहा कि मैं चाहूंगा कि मीडिया और राजनीति दोनों ही अपनी जिम्मेदारियां समझे। सम्मानित अतिथियों के रूप में मौजूद सब टीवी के वाइस चेयरमैन और एमडी मार्कंड अधिकारी ने मीडिया की मुश्किलों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार मीडिया पर तो सवाल खड़ कर देती है लेकिन जिन रास्तों पर चलकर मीडिया की मुश्किलों को हल किया जा सकता है उनको लागू करने में देरी करती है। उन्होंने कहा कि टीआरपी और रेवेन्यू जैसी मुश्किलें जल्द ही हल हो जाएंगी अगर डिजिटाइजेशन लागू कर दिया जाएगा तो इन सब मुश्किलों का हल हो जाएगा। इसी क्रम में अपनी बात रखते हुए एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा ने कहा कि मीडिया छात्रों के सामने सबसे बड़ी मुश्किले हैं जो किताबें हैं उनकी भाषा किसे नवागंतुक पत्रकार या छात्र के लिए कठिन होती है। उन्होंने कहा कि रवि खन्ना को बधाई देता हूं जो उन्होंने इन मुश्किलों से बचाते हुए यह किताब लिखी। विमोचन के समय एनडीटीवी की एंकर अंकिता मुखर्जी, एबीपी न्यूज के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर, न्यूजएक्स के कॉ-फाउंडर जहांगीर पोचा, टीवी99 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ मोसस मनोहरन आईआईएमसी के डायरेक्टर सुनीत सहित कई वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। गौरतलब है रवि एम खन्ना ये इंडिया और यूएसए में कई दशकों तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं। इन्होंने वॉयस ऑफ अमेरिका में 24 साल तक कई पदों पर रहते हुए काम किया है। रवि ने बतौर साउथ एशिया देश एडिटर, साउथ एशिया ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी निभाई है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

5 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

5 hours ago