होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, भारत-पाक तनाव का TV चैनल्स की व्युअरशिप पर क्या पड़ा असर
जानिए, भारत-पाक तनाव का TV चैनल्स की व्युअरशिप पर क्या पड़ा असर
भारत-पाक के बीच विवाद का असर टीवी चैनलों की व्युअरशिप पर भी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
भारत-पाक के बीच विवाद का असर टीवी चैनलों की व्युअरशिप पर भी पड़ा है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक मार्च को जब पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को छोड़ा था, उस दिन व्युअरशिप के मामले में न्यूज चैनलों ने हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों (GEC) को काफी पीछे छोड़ दिया था।
देशभर में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया के डाटा के अनुसार (TG 2+category the gross impression in 000s) में ‘आजतक’ 1,58,963 इंप्रेशंस के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद 1,22,223 इंप्रेशंस के साथ ‘सन टीवी’ रहा। ‘एबीपी’ के खाते में 1,10,265 इंप्रेशंस आए,जबकि इसके बाद 87,487 इंप्रेशंस के साथ ‘इंडिया टीवी’ रहा।
उस दिन व्युअरशिप के मामले में जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का नंबर न्यूज चैनलों के बाद आया। (gross impression in 000s) में ‘स्टार प्लस’ को 83,354 इंप्रेशंस मिले और ‘स्टार विजय’ को 76,219 इंप्रेशंस मिले, जबकि ‘दंगल टीवी,‘जी टीवी’ और ‘कलर्स’ आदि का नंबर इनके बाद रहा।
बार्क के अनुसार, नौंवे हफ्ते में हिंदी भाषी मार्केट में (TG 2+ category the gross impression in 000s) में भी 2,10,091 इंप्रेशंस के साथ ‘आजतक’ सबसे आगे रहा। इसके बाद 1,93,664 इंप्रेशंस के साथ ‘एबीपी’ का नंबर रहा। जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का नंबर इनके बाद रहा। ‘कलर्स सिनेप्लेक्स’ को जहां 1,79,368 इंप्रेशंस मिले, वहीं ‘स्टार उत्सव मूवीज’ को 1,68,392 इंप्रेशंस और ‘सोनी वाह’ को 1,67,606 इंप्रेशंस मिले।
टैग्स न्यूज चैनल व्युअरशिप अभिनंदन