होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकसभा टीवी के एंकर अनुराग दीक्षित को मिला ये सम्मान...
लोकसभा टीवी के एंकर अनुराग दीक्षित को मिला ये सम्मान...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'न्यूज़ पेपर्स असोसिएशन ऑफ़ इंडिया' द्वारा आयोजित 24वें मीडिया सम्मान समारोह में लोकसभा टीवी के एंकर अनुराग दीक्षित को उनके शो ‘लोकमंच’ के लिए ‘बेस्ट जर्नलिस्ट’ के सम्मान से नवाजा गया।</p> <p style="text-align: justify;">अनुराग दीक्षित पिछले
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'न्यूज़ पेपर्स असोसिएशन ऑफ़ इंडिया' द्वारा आयोजित 24वें मीडिया सम्मान समारोह में लोकसभा टीवी के एंकर अनुराग दीक्षित को उनके शो ‘लोकमंच’ के लिए ‘बेस्ट जर्नलिस्ट’ के सम्मान से नवाजा गया।
अनुराग दीक्षित पिछले करीब 10 साल से लोकसभा टीवी के प्रमुख कार्यक्रम ‘लोकमंच’ की एंकरिंग कर रहे हैं। इस कार्यकृम के लिए साल 2014 में उन्हें 'राष्ट्रीय मीडिया सम्मान' भी मिला था। प्रतिष्ठित मीडिया पोर्टल 'द हूट' पर भी उन्हें सराहा जा चुका है। उनका कार्यकृम 'लोकमंच' 'तूतू-मैंमैं' बहसों की बजाय गंभीर और तथ्यात्मक चर्चा के लिए जाना जाता है।
अनुराग साल 2006 से लोकसभा टीवी से जुड़े हैं। इस दौरान ना सिर्फ उन्होंने संसदीय प्रक्रिया को करीब से जाना है बल्कि वह देश की अधिकतम विधानसभाओं को भी कवर कर चुके हैं। बजट और चुनाव से लेकर नीतियों के क्रियान्वयन जैसे गंभीर मसलों पर अनुराग ने देश भर का दौरा किया है। पार्लियामेंट, पॉलिटिक्स और पॉलिसीज पर पिछले कई वर्षों से वह देश के प्रमुख समाचार पत्रों में लेख लिखते आ रहे हैं।
न्यूज़ पेपर्स असोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित इस समारोह में अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने अनुराग को इस सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी, मारवाह स्टूडियो के संस्थापक संदीप मारवाह, वरिष्ठ पत्रकार रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे। कार्यकृम का संचालन आयोजक विपिन गौड़ ने किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स