होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हर तरफ से मार झेल रहे NDTV इंडिया को लगा एक और ‘बड़ा झटका’
हर तरफ से मार झेल रहे NDTV इंडिया को लगा एक और ‘बड़ा झटका’
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एनडीटीवी इंडिया के लिए पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं और इसका असर उसके परफॉर्मेंस पर भी दिख रहा है। यही वजह है कि एनडीटीवी इंडिया टीआरपी के मामले में अब टॉप-10 की सूची से बाहर हो गया है। ब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एनडीटीवी इंडिया के लिए पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं और इसका असर उसके परफॉर्मेंस पर भी दिख रहा है। यही वजह है कि एनडीटीवी इंडिया टीआरपी के मामले में अब टॉप-10 की सूची से बाहर हो गया है।
ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हिंदी न्यूज चैनल्स की 41वें हफ्ते की जो ताजा रेटिंग्स जारी की हैं उसमें एनडीटीवी के लिए संकेत बेहद बुरे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यहां बता दें कि एनडीटीवी टीआरपी के आधार पर कंटेंट का निर्माण नहीं करता है। ऐसे में चैनल के मैनेजिंग एडिटर ऑनिंद्यो चक्रवर्ती और एंकर रवीश कुमार की कार्यकुशलता पर सवाल उठना लाजिमी है। हालांकि इस दौरान एनडीटीवी इंडिया ने कई तरह के प्रयोग मसलन ब्लैक स्क्रीन चलाना आदि किए हैं, पर टीआरपी जोन में उसकी परफॉर्मेंस सुधर नहीं पा रही है।
इसी बीच कंपनी के सीईओ विक्रम चंद्रा के सीईओ पद छोड़ने की भी अफवाह भी मार्केट में जोरो पर है, माना जा रहा है कि एनडीटीवी समूह में जल्द ही उनकी पोजिशन में बदलाव होने वाला है। हालांकि हमसे बातचीत में उन्होंने इसका पुरजोर खंडन किया है।
बता दें कि कंपनी को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट ((FEMA)) के आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रवर्तन निदेशालय से इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की सिफारिश की है।
यहां देखें चैनलों की टीआरपी रेटिंग :
Weekly Relative Share: Source: BARC, HSM, TG:CS15+,TB:0600Hrs to 2400Hrs, Wk 41
Aaj Tak 16.0 dn 0.6 India TV 14.2 dn 0.1 India News 14.2 up 0.2 ABP News 11.4 dn 0.3 Zee News 11.3 dn 0.8 News 24 10.1 up 0.3 News Nation 9.4 up 0.1 IBN 7 7.1 up 0.5 Tez 2.2 up 0.3 DD News 2.2 up 0.5 NDTV India 2.0 dn 0.1
TG: CSAB Male 22+ Aaj Tak 15.7 dn 0.5 India TV 15.4 up 0.2 ABP News 11.9 dn 0.3 Zee News 11.9 dn 1.5 India News 11.9 up 0.8 News 24 9.5 up 0.2 News Nation 9.1 dn 0.3 IBN 7 7.7 up 0.3 NDTV India 2.6 same Tez 2.3 up 0.4 DD News 2.1 up 0.7
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स