होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार की असमायिक मौत पर IIMC ने दी श्रद्धांजलि

युवा पत्रकार की असमायिक मौत पर IIMC ने दी श्रद्धांजलि

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नई दिल्ली के आईआईएमसी (IIMC) कैंपस में 23 अगस्त को बिजनेस स्टैंडर्ड और इ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नई दिल्ली के आईआईएमसी (IIMC) कैंपस में 23 अगस्त को बिजनेस स्टैंडर्ड और इकनॉमिक टाइम्स में काम कर चुके दिवंगत पत्रकार विष्णु पांडेय को उनके 30 वे जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजली दी गई।

पढ़ें : युवा पत्रकार विष्णु पांडेय, तुम बेहतरीन थे…हमेशा याद आओगे…

गौरतलब है कि विष्णु पांडेय आईआईएमसी के 2007-08 अंग्रेजी पत्रकारिता कोर्स के छात्र थे और इसी साल 17 जुलाई को ब्रेनहेमरेज की वजह से उनका आकस्मिक निधन हो गया था।

इस अवसर पर आईआईएमसी के छात्र, कर्मचारी और अध्यापकगण उपस्थित रहे। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान विष्णु के टीचर रह चुके आईआईएमसी के वर्तमान महानिदेशक के.जी. सुरेश ने विष्णु को याद करते हुए बताया कि विष्णु एक होनहार विद्यार्थी था जिसकी आकस्मिक मृत्यु से हमने एक युवा पत्रकार खो दिया है।

आईआईएमसी मे विष्णु के सहपाठी रह चुके प्रतीक्षित सिंह भी वहां मौजूद थे और उन्होंने दिवंगत पत्रकार के साथ अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने बिहार के रक्सौल में कार्यरत विष्णु के पूर्व सहकर्मी कपिल शर्मा द्वारा भेजी गई श्रद्धांजलि सन्देश भी पढ़ा। इस दौरान दिवंगत पत्रकार के एक सहयोगी, जोकि अब कनाडा में रह रहे हैं, उन्होंने ने भी अपना सन्देश रिकॉर्डिंग के जरिए भेजा, जिसे यहां सुनाया गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

3 minutes ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

23 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

23 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

22 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago