होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए नियमों को लेकर TRAI ने उठाया अब ये कदम
नए नियमों को लेकर TRAI ने उठाया अब ये कदम
ट्राई ने टेलीकम्युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल) इंटरकनेक्शन रेगुलेशन एक्ट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने टेलीकम्युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल) इंटरकनेक्शन रेगुलेशन एक्ट लागू किया है। इसके तहत 29 दिसंबर के बाद से ट्राई के नए नियम लागू होंगे। इन नए नियमों को लेकर लोगों के मन में तमाम सवाल भी उठ रहे हैं। इसी तरह की सभी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए ट्राई ने सामान्य तौर पर उठने वाले सवालों और उनके जवाबों (FAQs) की लिस्ट जारी की है।
सवाल-जवाब की इस लिस्ट को छह पार्ट में बांटा गया है। इस लिस्ट के पहले पार्ट में नए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को लेकर उठने वाली सामान्य तौर पर उठने वाली चिंताओं को दूर करने की कोशिश की गई है। दूसरे पार्ट में नए फ्रेमवर्क के बारे में जानकारी दी गई है। तीसरे और चौथे पार्ट में ब्रॉडकास्टर्स और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) के दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई है।
पांचवे पार्ट में उपभोक्ताओं से संबंधित सभी मुद्दों को उठाया गया है, वहीं छठे और आखिरी पार्ट में टीवी सर्विस प्रोवाइडर्स और महत्वपूर्ण वेबसाइट्स की लिस्ट जारी की गई है।
टैग्स टैरिफ ऑर्डर ट्राई