होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, क्यों मोदी के चलते इस पत्रकार ने ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड’ लेने से किया इनकार
जानिए, क्यों मोदी के चलते इस पत्रकार ने ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड’ लेने से किया इनकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_28707" align="alignright" width="244"] अक्षय मुकुल, वरिष्ठ पत्रकार[/caption
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_28707" align="alignright" width="244"]बेहतरीन पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को राजधानी दिल्ली में बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की ओर से ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। पत्रकारों को यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिया गया। लेकिन उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान इस बार विवाद से अछूता नहीं रहा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार अक्षय मुकुल ने प्रधानमंत्री के हाथों से रामनाथ गोयनका पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है।
अक्षय मुकुल की जगह हार्पर कॉलिंस के चीफ एडिटर और पब्लिशर कृशन चोपड़ा ने अवॉर्ड लिया। आपको बता दें, उन्हें यह अवॉर्ड उनकी किताब गीता प्रेस एंड मेकिंग ऑफ हिंदू इंडिया के लिए दिया गया। इससे पहले भी उनकी इस किताब को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
जानी मानी मैगजीन The Caravan के अनुसार अक्षय मुकुल ने कहा है कि 'वो इस तथ्य के साथ जी नहीं सकते कि वो और मोदी एक ही फ्रेम में हों।'
मुकुल ने पुरस्कार ना लेने पर कहा, ‘मैं यह सम्मान पाकर बेहद सम्मानजनक महसूस कर रहा हूं। मुझे इसकी बेहद खुशी है, लेकिन यह पुरस्कार मैं नरेंद्र मोदी के हाथों नहीं ले सकता। इसलिए मैंने किसी अन्य को इसे ग्रहण करने के लिए भेजा है।’
बता दें कि रामनाथ गोयनका पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला देश का बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कार है और यह इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के संस्थापक रामनाथ गोयनका की याद में दिया जाता है। ये सम्मान प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया से लेकर अन्य कई श्रेणियों में दिया जाता है। रामनाथ फांउडेशन ने इस खास अवॉर्ड की शुरुआत 2005 में की थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स