होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढि़ए, NDTV पर बैन हटाने के फैसले को लेकर क्या बोले वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई...
पढि़ए, NDTV पर बैन हटाने के फैसले को लेकर क्या बोले वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">सरकार ने 'एनडीटीवी' (NDTV) समूह के हिंदी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' पर नौ नवंबर को एक दिन के लिए लगाए गए प्रतिबंध को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एनडीटीवी समूह द्वारा इस प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सरकार ने 'एनडीटीवी' (NDTV) समूह के हिंदी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' पर नौ नवंबर को एक दिन के लिए लगाए गए प्रतिबंध को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एनडीटीवी समूह द्वारा इस प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
इस बारे में वरिष्ठ पत्रकार और ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India Today Group) के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने कहा, ‘सरकार के इस फैसले का विरोध करने की काफी जरूरत थी। सरकार के पास इस तरह की कड़ी कार्रवाई करने की बजाय ब्रॉडकास्टर्स के स्वनियमन (self regulation) का स्तर जांचने के लिए काफी अच्छा अवसर था।’
राजदीप सरदेसाई ने इस बात को लेकर भी सरकार की आलोचना की कि इस फैसले से पूर्व वरिष्ठ पत्रकारों से सलाह तक नहीं ली गई। उन्होंने कहा, ‘सरकार को इस मामले में न्यूज मीडिया इंडस्ट्री की स्वनियामक संस्था (self-regulatory body) 'द न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी' (the News Broadcasting Standards Authority) से सलाह मशविरा जरूर करना चाहिए था।’
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B ministry) द्वारा पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कवरेज के मामले में एनडीटीवी (NDTV) समूह के हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए इस प्रतिबंध का मामला इन दिनों मीडिया की छाया हुआ था। इस आदेश को लेकर विभिन्न मीडिया संगठन दो गुटों में बंट गए थे।
कई मीडिया दिग्गजों का मानना था कि यह आदेश स्वतंत्रता के आदेश का उल्लंघन है और कई दिग्गजों ने सरकार के इस कदम की तुलना आपातकाल (emergency) के दिनों से की थी, वहीं कई मीडिया जगत से जुड़े कई लोग इस चैनल के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (Press Club of India) का कहना था कि देश में जब प्रेस की आजादी पर हमले के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार का यह कदम ठीक नहीं है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स