होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संडे NBT की ये खबर बताती है कि कैसे आप पता लगा सकते हैं मिलावटी मावा-पनीर के बारे में...

संडे NBT की ये खबर बताती है कि कैसे आप पता लगा सकते हैं मिलावटी मावा-पनीर के बारे में...

त्‍योहारों का सीजन है और खाद्य पदार्थों के मिलावट खोरी का धंधा भी जोरों पर है। मोटे मुनाफे की लालच में मिलावटखोर खाद्य पदार्थो में मिलावट कर जनजीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यदि आप ऐसे मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचना चाहते हैं तो नवभारत टाइम्स पर प्रकाशित पत्रकार मनीष अग्रवाल की ये खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

त्‍योहारों का सीजन है और खाद्य पदार्थों के मिलावट खोरी का धंधा भी जोरों पर है। मोटे मुनाफे की लालच में मिलावटखोर खाद्य पदार्थो में मिलावट कर जनजीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यदि आप ऐसे मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचना चाहते हैं तो नवभारत टाइम्स पर प्रकाशित पत्रकार मनीष अग्रवाल की ये खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है:

फेस्टिव सीजन में अगर आप किसी हलवाई से मावा या पनीर खरीद रहे हैं तो जरा सावधान रहिए। कुछ दुकानों पर इन्हें मैदा, आलू, शकरकंदी, अरारोट, खाने का घटिया तेल और डालडा जैसी चीजें मिलाकर बेचा जा रहा है। इनमें नाममात्र का दूध मिलाया जाता है, बाकी सारा माल मिलावट करके तैयार किया जाता है। चांदी का वर्क भी नकली लगाया जा रहा है। यूरिया और अन्य खतरनाक केमिकल भी मिलाए जाते हैं।

मगर दिल्ली सरकार का फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट इससे इंकार करता है। विभाग के कमिश्नर केके जिंदल का कहना है कि उनके द्वारा बाजारों से उठाए गए सैंपलों की जांच में अभी तक किसी भी ऐसे खतरनाक चीज का पता नहीं लगा है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर मावा और पनीर में खाने का घटिया तेल और स्टार्च की मिलावट की जाती है। इससे पांच किलो की जगह छह-सात किलो माल तैयार कर लिया जाता है।

कैसे करें जांच

अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी को मावा और पनीर में मैदा, आलू, शकरकंदी और अरारोट जैसी चीजों के मिलावट का शक है तो वह मावा और पनीर की थोड़ी-सी मात्रा को पहले गर्म करे। इसके बाद उस पर तीन-चार ड्रॉप टींचर आयोडीन की डाले। अगर उसका रंग नीला आता है तो समझें कि उसमें मिलावट की गई है। अगर उसका रंग नहीं बदलता है तो वह माल प्योर है। यह टेस्ट केवल स्टार्च की मिलावट जानने के लिए है।

चांदी का वर्क भी नकली

विभिन्न मिठाइयों में चांदी के जो वर्क लगाए जाते हैं, उसमें भी मिलावट है। कुछ हलवाई चांदी के वर्क की जगह अल्यूमीनियम का वर्क लगा रहे हैं। इसकी जांच का तरीका आसान है। मिठाई पर लगे वर्क में से थोड़ा-सा उतारकर उसे अंगुलियों या हथेली पर मसलें। अगर वह गायब हो जाता है तो समझें कि वह असली है और अगर उसकी गोली बन जाती है तो वह नकली है। मिठाइयों में मिलाए जाने वाले रंगों के लिए भी नियम बने हैं। यह अलग-अलग हैं। विभाग ने केवल इतना बताया कि अगर किसी मिठाई में कोई रंग बहुत चटकीला लगता है तो उसे न खरीदें और न ही खाएं।

कहां कराए जांच

कमिश्नर केके जिंदल ने बताया कि किसी को अगर मिठाई,मावा और पनीर में किसी भी तरह की मिलावट होने का शक है, तो वह इसकी जांच दिल्ली सरकार की ए-20 लॉरेंस रोड स्थित सरकारी लैब में करा सकते हैं। इसके लिए कंज्यूमर से जांच के लिए 1000 रुपये और बिजनेसमैन से 5000 रुपये लिए जाते हैं। दिल्ली में कई प्राइवेट लैब भी हैं,मगर इनके चार्ज 10 हजार रुपये तक हैं।

कहां करें शिकायत

अगर आपको लगता है कि खरीदी गई मिठाई, मावा या पनीर में मिलावट है तो आप इसकी शिकायत दिल्ली सरकार की फूड सेफ्टी वेबसाइट पर www.foodsafety.delhigovt.nic.in कर सकते हैं। या सीधे फूड सेफ्टी कमिश्नर के ई-मेल आईडी- cfss.delhi@nic.in को भी कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर-1800-11-3921 और कमिश्नर ऑफिस नंबर-011-23413491 पर भी शिकायत कर सकते हैं। इन नंबरों पर केवल वर्किंग डेज में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत की जा सकती है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago