होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'द हिन्दू’ के इस कदम ने जीत लिया लोगों का दिल...
'द हिन्दू’ के इस कदम ने जीत लिया लोगों का दिल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ (The Hindu) के चेन्नई ऑफिस ने उन सभी पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम किया है जो शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यही नहीं, एक कदम और आग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ (The Hindu) के चेन्नई ऑफिस ने उन सभी पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम किया है जो शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यही नहीं, एक कदम और आगे बढ़ते हुए अखबार की कैंटीन से पुलिसकर्मियों को नाश्ता और खाना उपलब्ध कराया गया। अखबार की इस कोशिश ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का दिल जीत लिया है।
दरअसल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद उनके समर्थकों में भारी शोक और निराशा है। ऐसे में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए सरकार ने पूरे राज्य में अतिरिक्त चौकसी बढ़ा दी है। जयललिता के निधन की घोषणा से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक चेन्नई में सड़कों से लेकर गलियों तक चप्पे–चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस ने भी काफी मुस्तैदी दिखाई और समझदारी का परिचय भी दिया। पुलिस के इसी जज्बे को अखबार ने अपना प्रोत्साहन दिया है।
‘द हिन्दू’ के ही एक कर्मचारी ने अखबार की कैंटीन का फोटो लेकर फेसबुक पर शेयर कर दिया जो जल्द ही वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर अखबार के इस कदम की काफी सराहना हो रही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स