होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की बेटी के रिसेप्शन में जुटे ये दिग्गज, आप भी देखें ये तस्वीरें
वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की बेटी के रिसेप्शन में जुटे ये दिग्गज, आप भी देखें ये तस्वीरें
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की बेटी मेघना का विवाह पंजाब के अमृतसर में सौरभ के साथ संपन्न हुआ। शादी समारोह की रस्में अमृतसर के लॉरेंस रोड स्थित होटल आवास में की गईं। विवाह समारोह के बाद राजेश बादल ने अपने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की बेटी मेघना का विवाह पंजाब के अमृतसर में सौरभ के साथ संपन्न हुआ। शादी समारोह की रस्में अमृतसर के लॉरेंस रोड स्थित होटल आवास में की गईं।
विवाह समारोह के बाद राजेश बादल ने अपने दोस्तों व शुभचिंतकों के लिए दिल्ली में रिसेप्शन दिया। नौ दिसंबर को निजामुद्दीन के अश्विनी बीसीएफ ऑफिसर्स मेस में आयोजित इस रिसेप्शन में मीडिया व राजनीति जगत की हस्तियों ने भाग लिया और वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह में कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, राज्य सभा के उपसभापति पीजे कुरियन, आउटलुक (हिंदी) के प्रधान संपादक आलोक मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा, आईबीएन 7 के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी आदि शामिल थे।
इस समारोह के कुछ सुनहरे पलों को हमारे फोटोग्राफर सुरेश गोला ने भी अपने कैमरे में कैद कर लिया। आप भी इन फोटो को यहां पर देख सकते हैं...
बेटी-दामाद के साथ वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल और उनकी पत्नी मीना बादल।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपनी पत्रकार पत्नी अमृता राय के साथ पधारे। साथ में डॉ. हरिश भल्ला, डॉ. दीपाली, हिन्दुस्तान टाइम्स के पॉलिटिकल एडिटर विनोद शर्मा और राज्यसभा टीवी के सीईओ व एडिटर-इन चीफ गुरदीप सप्पल।
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के साथ हिंदी आउटलुक के प्रधान संपादक आलोक मेहता और संगीत प्रेमी डॉ. हरीश भल्ला।
दिग्विजिय सिंह के साथ गुफ्तगू करते विनोद शर्मा।
न्यूज नेशन के वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी ने भी वर-वधु को आर्शीवाद दिय़ा।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेड़े और अमर उजाला के सलाहाकार संपादक विनोद अग्निहोत्री कुछ इस अंदाज में मिले।
आजतक के जम्मू प्रभारी अशिवनी के साथ डॉ. ओगरा।
राज्यसभा टीवी के पूर्व संपादक उर्मिलेश भी इस मौके पर नजर आए।
मोतीलाल वोरा के साथ आलोक मेहता और कांग्रेस के पंकज शुक्ला।
वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्ता और राज्यसभा टीवी के स्टार पत्रकार अरविंद सिंह चर्चा करते हुए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स