होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मौत से ठीक पहले अपना ये शो पूरा कर गए वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम...
मौत से ठीक पहले अपना ये शो पूरा कर गए वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर गिरीश निकम का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अपनी मौत के कुछ समय पहले ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) एक कार्यक्रम की शूटिंग कर रहे थे। उनका शो बिग पिक्चर उनकी वजह से ही निष्पक्ष
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर गिरीश निकम का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अपनी मौत के कुछ समय पहले ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) एक कार्यक्रम की शूटिंग कर रहे थे। उनका शो बिग पिक्चर उनकी वजह से ही निष्पक्ष और निर्भीक छवि बना पाया था। उनके शो की लोकप्रियता ये थी कि उनके कट्टर आलोचक और कट्टर मित्र दोनों ही इसे बड़े चाव से देखते थे।कार्यक्रम का यह एपिसोड एनडीटीवी पर लगाए गए बैन पर था। इस एपिसोड का नाम था- ‘एनडीटीवी बैन: मीडिया की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हित' (NDTV Ban: Media freedom and National interest)।
इस एपिसोड की रिकॉर्डिंग के बाद, स्टूडियो से निकलते समय उन्होंने अपने सहयोगियों सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद ही उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
‘एनडीटीवी बैन: मीडिया की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हित' (NDTV Ban: Media freedom and National interest) कार्यक्रम में सीएनएन-न्यूज18 के एग्जिक्यूटिव एडिटर भूपेन्द्र चौबे, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर झा, सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट इंदिरा जयसिंह, राजनितिक विश्लेषक प्रो. माधव नलपत और भारत सरकार के पूर्व अपर सचिव जयदेव राणाडे शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान न केवल एनडीटीवी पर लगाए गए बैन, और इसे लेकर सरकार के रुख पर चर्चा हुई, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और मीडिया की भूमिका पर भी कार्यक्रम में शामिल दिग्गजों ने अपनी राय रखी।
गिरीश निकम का यह आखिरी कार्यक्रम आप यहां देख सकते हैं:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स