होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मारे गए पत्रकारों के परिजनों को मिले समान मुआवजा, बने कानून, लोकसभा में उठी मांग
मारे गए पत्रकारों के परिजनों को मिले समान मुआवजा, बने कानून, लोकसभा में उठी मांग
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। लोकसभा में सोमवार को बिहार में हो रहे पत्रकारों पर हमले का मुद्दा उठा। भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने पत्रकारों पर हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए हाल ही में रोहतास जिले में एक पत्रकार की हत्या का मुद्दा उठाया और उन्होंने ऐसे मामलों में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लोकसभा में सोमवार को बिहार में हो रहे पत्रकारों पर हमले का मुद्दा उठा। भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने पत्रकारों पर हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए हाल ही में रोहतास जिले में एक पत्रकार की हत्या का मुद्दा उठाया और उन्होंने ऐसे मामलों में मृतकों के परिजनों को एक समान मुआवजे के लिए कानून बनाने की मांग की।
शून्यकाल के दौरान सुशील कुमार सिंह ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि बिहार में पिछले कुछ महीनों में पत्रकारों पर हमले और उनकी हत्याओं के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ‘इस तरह पत्रकारों पर और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले होते रहे तो लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रहेगा।’
उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य के रोहतास जिले में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार की कथित रूप से हत्या कर दी गई। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक पीड़ित परिवार को कोई सहायता प्रदान नहीं की है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मृत पत्रकार के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और इस तरह के मामलों में मुआवजे के लिए एक कानून लाया जाए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स