होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोगों को जागरूक करने के लिए ‘The Hindu’ ने चलाया ये कैंपेन...
लोगों को जागरूक करने के लिए ‘The Hindu’ ने चलाया ये कैंपेन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ (The Hindu) ने बेंगलुरु में अपना नया ब्रैंड कैंपेन शुरू किया है। हैशटैग (#spiritofbengaluru) के तहत शुरू किए गए इस कैंपेन में बेंगलुरु के दो अलग-अलग आयाम (contrasting personas) द
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ (The Hindu) ने बेंगलुरु में अपना नया ब्रैंड कैंपेन शुरू किया है। हैशटैग (#spiritofbengaluru) के तहत शुरू किए गए इस कैंपेन में बेंगलुरु के दो अलग-अलग आयाम (contrasting personas) देखने को मिलते हैं। इस कैंपेन के तहत जब भी आप अपने मोबाइल पर कोई विडियो देखते हैं तो आप इसे आसानी से ‘ब्यूटी’ (beauty) और ‘बीस्ट’ (beast) किसी भी रूप देख सकते हैं।
दरअसल इस कैंपेन को तैयार करने के पीछे यह सोच है कि व्यूअर्स इसे देखें और नोटिस करें कि यदि लोग खुद प्रयास करें तो उनका शहर बेंगलुरु कितना सुंदर हो सकता है।
‘कस्तूरी एंड संस लिमिटेड’ (Kasturi & Sons Ltd) के AVP (Marketing and Strategy) डॉ. सत्य श्रीराम ने कहा, ‘कैंपेन शुरू करने से पहले जब हमने बेंगलुरु के लोगों से पूछा कि उनके सामने क्या मुख्य परेशानियां हैं तो किसी ने ट्रैफिक, किसी ने पॉल्यूशन और किसी ने सेफ्टी का मुद्दा उठाया। हमने इनमें से कुछ मामलों को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन तब हमें महसूस हुआ कि हम शहर को लेकर जरा भी चिंतित नहीं है। बेंगलुरु काफी सुंदर और शांत शहर है। इसलिए ही कैंपेन शुरू किया गया है ताकि लोग यहां के अच्छे-बुरे दोनों पहलुओं को देखें और यहां की सुंदरता को बढ़ाने के प्रति जागरूक हों। इसमें लोगों द्वारा किया गया थोड़ा प्रयास भी काफी बदलाव ला सकता है।’ उन्होंने बताया, ‘#spiritofbengaluru कैंपेन टीवी, प्रिंट और शहर के सिनेमाघरों में भी चलाया जाएगा।’ इस कैंपेन को ‘J Walter Thompson’ ने तैयार किया है।
गौरतलब है कि ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) द्वारा जनवरी से जून 2016 के आंकड़ों में द हिन्दू को 2.22 लाख पाठकों की संख्या के साथ बेंगलुरु में अंग्रेजी का दूसरे नंबर का अखबार बनने के बाद यह कैंपेन सामने आया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स