होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...तो ये थी मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स घटने की वजह

...तो ये थी मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स घटने की वजह

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काले धन व भ्रष्‍टाचार के खिलाफ देश में पांच सौ व एक हजार रुपये का नोट बंद करने के फैसले का असर सोशल साइट्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्‍या

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काले धन व भ्रष्‍टाचार के खिलाफ देश में पांच सौ व एक हजार रुपये का नोट बंद करने के फैसले का असर सोशल साइट्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्‍या पर भी पड़ा है। आठ नवंबर की रात लिए गए मोदी के इस निर्णय के बाद से माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट 'ट्विटर' पर तो उनके फॉलोअर्स की संख्‍या एकदम से तीन लाख कम हो गई। हालांकि बाद में इस संख्‍या में काफी इजाफा भी हुआ।

वहीं ट्विटर पर प्रधानमंत्री के फॉलोअर्स की संख्‍या घटने के बारे में ट्विटर के प्रवक्‍ता का कहना था कि यह कमी स्‍पैम (spam) अकाउंट्स को डिलीट करने की वजह से हुई थी।  नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की शाम कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा फैसला बताते हुए इन नोटों को मंगलवार मध्यरात्रि से ही बंद करने की बात कही थी और कहा था कि 500 और 2000 रुपये के नए नोट लाए जाएंगे।

माइक्रोब्लॉगिंग एनिलीटिकल वेबसाइट ‘ट्विटर काउंटर’ के अनुसार 9 नवंबर को आश्चर्यजनक रूप से नरेंद्र मोदी के 3 लाख 13 हजार ट्विटर फॉलोअर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले तक नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। हालांकि अगले ही दिन 10 नवंबर को प्रधानमंत्री के 4.3 लाख फोलोअर्स बढ़ गए।

सोशल मीडिया एनालिटिक्स पर नजर रखने वाली एक अन्य वेबसाइट ‘ट्रैकेलिटिक्स’ के मुताबिक भी मोदी ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में एक दिन में 3 लाख 18 हजार की गिरावट देखी गई।

बता दें कि मोदी देश में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली शख्सियत हैं। मोदी के पीछे दूसरे पायदान पर उनके करीब ही अमिताभ बच्चन हैं। मोदी के फॉलोअर्स की संख्या में आई कमी इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि बीते काफी वक्त से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। नवंबर में औसतन रोजाना मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में 25 हजार का इजाफा हो रहा था।

फॉलोअर्स कम होने की सबसे बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि लोगों को मोदी का बड़े नोट बंद करने का फैसला रास नहीं आया और लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर लिया। इस दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल तथा कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट में स्थिर गति से वृद्धि जारी रही।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

11 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

20 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

19 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

11 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

19 hours ago