होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सैय्यद इरशाद हुसैन ने ‘sportskeeda.com’ को कहा अलविदा, अब जुड़े इस नए वेंचर के साथ...
सैय्यद इरशाद हुसैन ने ‘sportskeeda.com’ को कहा अलविदा, अब जुड़े इस नए वेंचर के साथ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सैय्यद इरशाद हुसैन ने ‘स्पोर्ट्सकीड़ा डॉट कॉम’ (sportskeeda.com) से अलविदा कह दिया है। वे यहां सीनियर प्रड्यूसर के रूप में कार्यरत थे। हुसैन ने अपनी अगली पारी ‘स्पोर्ट्स फ़्लैशेज़’ के साथ बतौर कंटेट हेड शुरू की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सैय्यद इरशाद हुसैन ने ‘स्पोर्ट्सकीड़ा डॉट कॉम’ (sportskeeda.com) से अलविदा कह दिया है। वे यहां सीनियर प्रड्यूसर के रूप में कार्यरत थे। हुसैन ने अपनी अगली पारी ‘स्पोर्ट्स फ़्लैशेज़’ के साथ बतौर कंटेट हेड शुरू की है।
‘स्पोर्ट्स फ़्लैशेज़’ रमन रहेजा की कंपनी है, जो वर्ल्ड कबड्डी लीग के संस्थापक भी रह चुके हैं साथ ही वह IIFA अवॉर्ड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में से भी एक रहे हैं।
बता दें कि ‘स्पोर्ट्स फ़्लैशेज़’ एक लाइव स्पोर्टस स्ट्रीमिंग मोबाइल ऐप है, जिसे पिछले महीने अक्टूबर में ही लॉन्च किया गया था। यह ऐप ओलंपिक्स और क्रिकेट आदि की लाइव स्ट्रीमिंग करने में सहायक है।
सैय्यद इरशाद ‘स्पोर्ट्सकीड़ा डॉट कॉम’ से पहले ‘जी पुरबिया’, ‘इंडिया टीवी’, ‘न्यूज एक्सप्रेस’, ‘आर्या टीवी’ और ‘टीवी9’ में भी काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स