होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, यूपी में कैसे सबसे बड़ा चुनावी सर्वे करा रहा हैं सहारा न्यूज नेटवर्क
जानें, यूपी में कैसे सबसे बड़ा चुनावी सर्वे करा रहा हैं सहारा न्यूज नेटवर्क
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों के बीच जहां स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सहारा नेटवर्क का दावा है कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं को कवर करते हुए इस सर्वे में उत्तर प्रदेश के एक लाख दस हजार लोगों ने उनकी 8 पेज की बुकलेट की जरिए अपनी राय जाहिर की है। इस बुकलेट में कुल 30 सवाल है, जिसमें कई ऐसे सवाल हैं, जिससे यूपी में रह रहे लोगों के मूड का पता चलेगा कि वे किसकी सरकार देखना चाहते हैं और कौन बेहतर मुख्यमंत्री हो सकता है या फिर रहा है?
इस बुकलेट में जिन प्रमुख सवालों के लोगों से मांगे गए हैं, उनमें से कुछ प्रश्न निम्न हैं:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को क्या आप दोबारा मौका देना चाहेंगे?
- वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आप कैसा मानते हैं?
- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को क्या आप फिर से मौका देना चाहेंगे?
- पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल को आप कैसा मानते हैं?
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में से कौन सी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स