होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...अब प्रसार भारती के अंतरिम CEO का पदभार संभालेंगे ये अधिकारी!
...अब प्रसार भारती के अंतरिम CEO का पदभार संभालेंगे ये अधिकारी!
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती के मौजूद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बता दें कि मौजूदा सीईओ जवाहर सरकार ने फिलहाल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और 4 नवंबर को वे पदमुक्त हो जाएंगे। वैसे उनका कार्यकाल फरवरी 2017 में समाप्त हो रहा है, लेकिन वे समय से पहले पदमुक्त होना चाहते हैं।
दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का संचालन करने वाले प्रसार भारती की बोर्ड मीटिंग में कार्यवाहक सीईओ के बारे में निर्णय लिया गया।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सोमवार को हुई इस बैठक में कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पांडा के काम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि इस फैसले के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत होगी।
पांडा, असम-मेघालय कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी है। मार्च, 2015 से वे प्रसार भारती के सदस्य (कार्मिक) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले, वे गृह मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार थे और इस पद से वे 28 फरवरी 2015 को रिटायर हुए थे।
पांडा ने ओडिशा की उत्कल यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में एम.ए. किया है। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल किया। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए (पब्लिक सर्विसेज) भी किया है।
सरकारी सेवा में रहने के अपने लंबे व उल्लेखनीय कार्यकाल में पांडा ने भारत सरकार के साथ-साथ असम व ओडिशा की राज्य सरकारों में तमाम महत्वपूर्ण मंत्रालयों/विभागों व दफ्तरों में अहम पदों पर काम किया। आईएएस बनने से पहले वे उत्तर प्रदेश कैडर के 1978 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जहां उन्हें उनकी अनुकरणनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाज़ा गया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स