होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर सुमैरा खान की नई पारी, मिला अहम पद...
न्यूज एंकर सुमैरा खान की नई पारी, मिला अहम पद...
हिंदी टीवी मीडिया में प्रमुख न्यूज एंकर्स में शुमार रही सुमैरा खान अब जल्दी ही अपने करियर की नई पारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
हिंदी टीवी मीडिया में प्रमुख न्यूज एंकर्स में शुमार रही सुमैरा खान अब जल्दी ही अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि वे अरनब गोस्वामी के हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ का हिस्सा बन गई है। उनकी नियुक्ति बतौर सीनियर एडिटर हुई है। वे फिलहाल वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के वेंचर द प्रिंट के हिंदी एडिशन में ‘पॉलिटिकल अड्डा’ नाम का शो होस्ट कर रही थी, जिसमें देश के बड़े राजनैतिक विषयों का विश्लेषण किया जाता है।
गौरतलब है कि पिछले साल उन्होंने ‘जी हिन्दुस्तान’ को अलविदा कह दिया है। ‘जी हिन्दुस्तान’ में वे एडिटर (न्यूज) की भूमिका में थीं, साथ ही उनके कंधों पर कुछ स्पेशल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी थी। इतना ही नहीं वे चैनल पर प्राइम टाइम बुलेटिन्स के साथ-साथ रात-9 बजे का स्पेशल बुलेटिन भी संभालती थीं। उल्लेखनीय है कि सुमैरा ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले ‘एबीपी न्यूज’ के साथ थीं। एबीपी न्यूज में उन्होंने 9 सालों की लंबी पारी खेली थीं और यहां उन पर एंकरिंग की जिम्मेदारी थीं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण शोज और इंटरव्यूज किए। चैनल पर 6 बजे का डिबेट शो वे होस्ट करती थीं।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्रा रह चुकीं सुमैरा अंग्रेजी से ग्रेजुएट हैं और मास कॉम से पोस्ट ग्रेजुएट किया है। फिलहाल वर्तमान में वे दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। एबीपी न्यूज में जुड़ने से पहले वे सहारा न्यूज नेटवर्क में थीं, जहां उन्होंने लगभग सात वर्षों तक अपना योगदान दिया।
टैग्स सुमैरा खान