होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 के ग्रुप CEO सुधांशु वत्स बने BARC India के नए चेयरमैन

Viacom18 के ग्रुप CEO सुधांशु वत्स बने BARC India के नए चेयरमैन

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बार्क इंडिया (BARC India) बोर्ड ने अपने नए चेयरमैन के रूप में वायाकॉम 18 (Viacom18) के ग्रुप सीईओ सुधांशु वत्स को निर्वाचित किया है। दरअसल बार्क इंडिया के चेयरमैन के रूप में जी एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका ने अपना क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बार्क इंडिया (BARC India) बोर्ड ने अपने नए चेयरमैन के रूप में वायाकॉम 18 (Viacom18) के ग्रुप सीईओ सुधांशु वत्स को निर्वाचित किया है। दरअसल बार्क इंडिया के चेयरमैन के रूप में जी एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका ने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

बार्क इंडिया ब्रॉडकास्टर्स, एडवर्टाइजर्स और एडवर्टाइजिंग एजेंसी की संयुक्त उद्यम कंपनी (Joint Industry Company) है, जिसने सफलतापूर्वक टीवी मेजरमेंट करेंसी (TV measurement currency)  की शुरुआत की और ग्रामीण भारत के लिए टीवी व्युअरशिप की मापन प्रणाली का विस्तार किया।

बार्क इंडिया ने हाल ही में अपनी स्प्लिट बीम मॉनिटरिंग सर्विस (split beam monitoring service) के जरिए geo-targeted ads की निगरानी शुरू की है।

बार्क इंडिया की शुरुआत से ही वत्स इसके साथ जुड़े हुए हैं और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य के रूप में वे हमेशा ही इसके बदलाव का हिस्सा रहे हैं।

इस खास मौके पर वत्स ने कहा, ‘यह वास्तव में एक सम्मान की बात है और बार्क इंडिया के चेयरमैन के रूप में निर्वाचित किया जाना विशेष अधिकार देना है। दो वर्षों में, बार्क इंडिया एक मजबूत टीवी व्युअरशिप मीजरमेंट सिस्टम का निर्माण करने में सक्षम रहा है। पूरी टीम ने जो काम किया है, उसे अगले स्तर पर ले जाने का जो मुझे ये जो मौका मिला है, उसके लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे ऐसे समय में यह जिम्‍मेदारी मिली है जब हमारी इंडस्‍ट्री एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। ऐसे में बड़े स्‍तर पर मीजरमेंट सिस्‍टम से इसे और आगे बढ़ने में बदद मिलेगी।

जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के प्रबंध निदेशक व सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, ‘बार्क इंडिया के चेयरमैन के रूप में मेरा अनुभव काफी अच्‍छा रहा है। हमने काफी अच्‍छी पारी खेली है। हमने टीवी व्‍युअरशिप मीजरमेंट में काफी बदलाव भी किए ताकि इसे ग्‍लोबल लेबल का बनाया जा सके और उसे हासिल करने में काफी हद तक सक्षम भी रहे हैं। मैं सुधांशु को बधाई देता हूं।’

बार्क इंडिया (BARC India) के सीईओ पार्थो दास गुप्‍ता का कहना है, ‘नए चेयरमैन के रूप में हम सुधांशु का स्‍वागत करते हैं। सुधांशु इस इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज खिलाड़ी है ऐसे में हमें उनके अनुभवों का काफी फायदा मिलेगा। चेयरमैन के रूप में पुनीत गोयनका ने टीम को अच्‍छे से संभाला है और इस सपोर्ट के लिए बार्क की टीम उन्‍हें दिल से धन्‍यवाद देती है।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

22 minutes ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

23 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

23 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

8 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

8 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

22 minutes ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

8 hours ago