होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा ने युवाओं से की ये अपील...

मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा ने युवाओं से की ये अपील...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मुंबई में 19 नवंबर को हुए ‘ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया कॉन्सर्ट’ में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। एमएमआरडीए ग्राउंड में दुनिया का सबसे मशहूर रॉक बैंड कोल्डप्ले, जैजी और डेमी लोवाटो ने अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह और ए.आर.रहमान जैसे सितारों

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मुंबई में 19 नवंबर को हुए ‘ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया कॉन्सर्ट’ में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। एमएमआरडीए ग्राउंड में दुनिया का सबसे मशहूर रॉक बैंड कोल्डप्ले, जैजी और डेमी लोवाटो ने अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह और ए.आर.रहमान जैसे सितारों के साथ मिलकर पूरी मुंबई को थिरकने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस बीच मीडिया मुगल व राज्य सभा सांसद सुभाष चंद्रा को इस कॉन्सर्ट के बारे में कुछ ट्वीट कर युवाओं से अपील की  है।

सुभाष चंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा  कि मैं ये देखकर दुखी हूं कि हमारा युवा कोल्डप्ले में स्मोकिंग कर रहे हैं, शराब पी रहे हैं और नाच रहे हैं। मेरा इनसे सवाल है कि क्या ये सब रबिंदर संगीत और बाकी कल्चर के बारे में जानते हैं?

इसके बाद उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि यह सही समय है जब हम अपने युवाओं के बीच किसी कोल्डप्ले कॉन्सर्ट करने के बजाए अपने कल्चर को लोकप्रिय बनाने का काम करें। हालांकि इन ट्वीट्स के बाद लोगों ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया और कई लोगों ने उनकी आलोचना की। इसके बाद उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कुछ अन्य ट्वीट्स किए, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमें अपने कल्‍चरल म्‍यूजिक के स्‍वरूप को दोबारा से लेकर आना है, जिससे युवा पीढ़ी इसे उसी तरह पसंद करे, जिस तरह वह पश्चिम के संगीत को पसंद करती है। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'सिर्फ इसलिए कि मैं भारतीय स्‍कूलों में पढ़ा हूं, तो मैं कम माडर्न (modern) हूं, ऐसा सोचना गलत है। एक बात का ध्‍यान रखें कि पश्चिमी सभ्‍यता से ही कोई माडर्न नहीं बनता है।' उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपनी बात उठाता रहूंगा और आपको इसे पसंद अथवा नापसंद करने का अधिकार है। 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

9 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

17 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

17 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

9 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

16 hours ago