होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Dish TV पर नहीं दिखाई देंगे ये बड़े चैनल!
‘Dish TV पर नहीं दिखाई देंगे ये बड़े चैनल!
डायरेक्ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘डिश टीवी’ (Dish TV) पर अब ये...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
'स्टार इंडिया' (Star India) ने डायरेक्ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘डिश टीवी’ (Dish TV) को डिस्कनेक्शन का नोटिस जारी किया है। सबस्क्रिप्शन फीस का भुगतान न करने, सबस्क्रिप्शन समझौते पर हस्ताक्षर न करने और सबस्क्रिप्शन के एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में यह नोटिस जारी किया गया है।
16 नवंबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि Dish TV, Videocon d2h और Zing ब्रैंड्स के तहत डिश टीवी के सबस्क्राइबर्स को तीन हफ्ते बाद स्टार इंडिया के चैनल देखने को नहीं मिलेंगे।
इस मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत विफल होने के बाद स्टार ने 20 मार्च को Dish TV और Videocon d2h को डिस्कनेक्शन का नोटिस जारी किया था। लेकिन डिस्कनेक्शन की तारीख से पहले डिश टीवी के लिए रिफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) के तहत आदेश देने की मांग को लेकर यह ब्रॉडकास्टर दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) में चला गया था।
इससे पहले डिश टीवी के सीएमडी जवाहर गोयल ने कहा था कि टैरिफ ऑर्डर को देखते हुए कंपनी तीन-चार महीने का कॉन्ट्रेक्ट कर रही है और इस मामले में दोनों पार्टियों के बीच 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर के अनुसार डील होगी। ट्राई का रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तीन जुलाई को प्रभाव में आया था। 'स्टार इंडिया' (Star India) समेत कई ब्रॉडकास्टर्स ने अब अपने चैनलों के मासिक अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) और बुके (bouquets) की कीमतें घोषित कर दी हैं।
टैग्स स्टार इंडिया डिश टीवी