होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट दिग्विजय सिंह ने छोड़ा CNN-न्यूज 18 का साथ
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट दिग्विजय सिंह ने छोड़ा CNN-न्यूज 18 का साथ
सीएनएन-न्यूज 18 (CNN-News 18) में एक दशक से ज्यादा लंबी पारी खेलने के बाद वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह देव ने संस्थान छोड़ दिया है। दिग्विजय सिंह इस चैनल में स्पोर्ट्स एडिटर के पद पर काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय सिंह करीब पांच-छह महीने पूर्व ही चैनल को छोड़ना चाहते थे लेकिन रियो ओलंपिक की वजह से यह निर्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
सीएनएन-न्यूज 18 (CNN-News 18) में एक दशक से ज्यादा लंबी पारी खेलने के बाद वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह देव ने संस्थान छोड़ दिया है। दिग्विजय सिंह इस चैनल में स्पोर्ट्स एडिटर के पद पर काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय सिंह करीब पांच-छह महीने पूर्व ही चैनल को छोड़ना चाहते थे लेकिन रियो ओलंपिक की वजह से यह निर्णय टल गया था।
खेल पत्रकार के रूप में दिग्विजय सिंह वर्ष 2005 में CNN-News 18 चैनल की लॉन्चिंग के साथ ही इससे जुड़े हुए थे। उस समय इस चैनल का नाम CNN-IBN था। दिग्विजय देव की खासियत है कि दूसरे स्पोर्ट्स पत्रकारों के विपरीत उन्होंने एथलीट्स को कवर किया। जहां अधिकांश खेल पत्रकार क्रिकेट को वरीयता देते हैं, वहीं उन्होंने ओलंपिक पर ज्यादा फोकस किया।
दिग्विजय सिंह देव इस चैनल के लिए कई महत्वपूर्ण ईवेंट कवर कर चुके हैं, जिनमें 2008 में हुआ बीजिंग ओलंपिक, 2006 में हुए दोहा एशियन गेम्स और इसी साल हुए मेलबोर्न कॉमनवेल्थ गेम भी शामिल हैं। उन्हें बीजिंग ओलंपिक मशाल रैली (torch relay) में मशाल हाथ में लेने का सम्मान भी प्राप्त हुआ।
आईआईएमसी के पूर्व छात्र दिग्विजय सिंह की अमित बोस के साथ मिलकर वर्ष 2016 में एक किताब ‘My Olympic Journey’ भी प्रकाशित हो चुकी है। इसमें विभिन्न खिलाडि़यों के जीवन के छुए-अनछुए पन्नों को उकेरा गया है। दिग्विजय सिंह का नाम खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार ‘खेल रत्न’ (Khel Ratna) और ‘अर्जुन अवॉर्ड’ (Arjuna Awards) विजेता का चयन करने वाले पैनल में भी शामिल किया गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स