होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिवाली के दिन आजतक देगा दर्शकों को ये विशेष सौगात...
दिवाली के दिन आजतक देगा दर्शकों को ये विशेष सौगात...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दर्शकों के लिए यह दिवाली कुछ स्पेशल हो, इसके लिए हिंदी न्यूज चैनल आजतक ने अपनी तैयारी कर ली है। इसके लिए चैनल ने कुछ खास प्रोग्राम तैयार किए हैं। आजतक पर दिखाए जाने वाले विशेष प्रोग्राम की सूची नीचे देख
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दर्शकों के लिए यह दिवाली कुछ स्पेशल हो, इसके लिए हिंदी न्यूज चैनल आजतक ने अपनी तैयारी कर ली है। इसके लिए चैनल ने कुछ खास प्रोग्राम तैयार किए हैं।
आजतक पर दिखाए जाने वाले विशेष प्रोग्राम की सूची नीचे देख सकते हैं:
बॉर्डर (BORDER): एक घंटे के इस कार्यक्रम में मिलिट्री और पैरामिलिट्री फोर्सेज के कैम्प या विभिन्न पोस्ट की रिपोर्टिंग पर फोकस होगा, जहां से दीवाली पर भी हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। आजतक की टीम बॉर्डर या एलओसी पर जाएगी और वहां से देश को दिखाएगी कि हमारे सैनिक दिवाली कैसे सेलिब्रेट करते है। यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर को शाम 9-10 बजे तक दिखाया जाएगा। इसका रिपीट टेलिकास्ट 30 अक्टूबर को शाम 6-7 बजे तक दिखाया जाएगा।
जब देश में है दिवाली (JAB DESH ME HAI DIWALI) : यह शो वंदे मातरम का स्पेशल एडिशन है, जिसमें दिवाली पर सैनिकों की जिंदगी के बारे दिखाया जाएगा। बता देंं कि इस साल सैनिकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। इसी को देखते हुए आजतक की टीम आर्मी, बीएसएफ और सीआरपीएफ जवानों के साथ एक दिन का समय बिताएगी और एक घंटे के इस कार्यक्रम में ये दिखाने की कोशिश करेगी कि वे अपनी दिवाली पूजा कैसे करते हैं। यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर को रात 10-11 बजे तक प्रसारित किया जाएगा और इसका रिपीट टेलिकास्ट 30 अक्टूबर को सुबह 10-11 और रात 8-9 बजे प्रसारित होगा।
एक दिया शहीदों के नाम (EK DIYA SHAHEEDON KE NAAM) : एक घंटे के इस प्रोग्राम में शहीदों के परिजनों की दिवाली को दिखाया जाएगा। एक घंटे के इस कार्यक्रम में लगभग 50 शहीदों की फैमिली को दिखाने की कोशिश की जाएगी। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को रात 9-10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा और संभव हुआ तो इसका रिपीट टेलिकास्ट उसके अगले दिन रात 8-9 बजे प्रसारित किया जा सकता है।
आए दिल कि दिवाली (AYE DIL KI DIWALI) : इस शो में दिवाली के त्योहार पर गरीब बच्चों के जीवन को प्रकाशमयी करने का प्रयास किया जाएगा। आजतक की टीम दिवाली गिफ्ट्स के साथ मुंबई में एक अनाथालय की यात्रा करेगी। साथ ही फिल्म स्टार रनवीर कपूर और अनुष्का शर्मा वहां पहुंच कर बच्चों को सरप्राइज देंगे। इस दौरान रनवीर कपूर और अनुष्का शर्मा बच्चों के साथ गेम्स खेलेंगे, गाना गाएंगे, डांस करेंगे और उनके सवालों का जवाब देंगे। एक घंटे का यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर को रात 11 से 12 बजे तक प्रसारित किया जाएगा और इसका रिपीट टेलिकास्ट 30 अक्टूबर 4-5 और रात 11 से 12 बजे तक प्रसारित होगा।
कुबेर का खजाना (KUBER KA KHAJANA): यह शो AAA का स्पेशल एडिशन है, जिसमें कुबेर के भारतीय मिथ (myth) की कहानी बताई जाएगी। एक घंटे का यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर को रात 8 से 9 बजे तक प्रसारित किया जाएगा और इसका रिपीट टेलिकास्ट 30 अक्टूबर दोपहर 12-1 और रात 10 से 11 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।
आए दिल कि दिवाली की एक झलक:टैग्स