होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee समूह बेच रहा है अपना ये बड़ा चैनल, Sony का बनेगा हिस्सा

Zee समूह बेच रहा है अपना ये बड़ा चैनल, Sony का बनेगा हिस्सा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPN) अब सुभाष चंद्रा की कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZE

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPN) अब सुभाष चंद्रा की कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) से  टेन स्पोर्ट्स को खरीदने जा रही है। बुधवार यानी आज सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने इसकी घोषणा भी कर दी है और अधिग्रहण को लेकर दोनों ने समझौता प्रक्रिया की दिशा में कदम भी बढ़ा दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह डील 385 मिलियन यूएस डॉलर में तय हुई है।

टेन स्पोर्ट खेलों का बहुत प्रतिष्ठित चैनल है और इसके कई सहायक चैनल भी हैं। इस करार के तहत उन सभी चैनलों का मालिकाना हक अब सोनी पिक्चर्स के पास होगा। इन चैनलों में TEN 1, TEN 1 HD, TEN 2, TEN 3, TEN Golf HD, TEN Cricket और TEN Sports शामिल हैं। फिलहाल सोनी पिक्चर्स के पास अभी चार चैनल सोनी सिक्स, सोनी सिक्स HD, सोनी ESPN और ESPN HD का बुके हैं।

डील के बाद सोनी पिक्चर्स के सीईओ एनपी सिंह ने कही कि हम सोनी परिवार में टेन स्पोर्ट्स का स्वागत करते हैं। टेन स्पोर्ट्स के आ जाने से सोनी पिक्चर्स और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अब हम फुटबाल, क्रिकेट और अन्य खेलों की कवरेज का वादा पूरा कर पाएंगें।

वहीं जी के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोएनका ने इस डील के बारे में कहा कि यह एक लैंडमार्क डील है। उन्होंने कहा कि यह हमारी अगली मंजिल की ओर कदम है। हमने स्पोर्ट्स में खूब तरक्की की। अब हम अपने आपको एक जनरल एंटरटेनमेंट की ओर ट्रांसफार्म कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि हमारा ध्यान ब्रॉडकास्ट, डिजिटल, फिल्म्स, लाइव इवेंट और अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय की तरफ ज्यादा होगा।

बता दें कि इस डील के बाद से अब इंडियन स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में बस दो बड़े नाम, रुपर्ट मर्डोक की स्टार और जापानी दिग्गज सोनी रह गई है। इंडियन मार्केट में निंबस की नियो स्पोर्ट्स भी है लेकिन यहां उसके पास कोई बड़ी स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी नहीं है।

गौरतलब है कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्स (SPN) सोनी एंटरटेंनमेंट (SET) की सहायक कंपनी है जिसे पहले मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। सोनी एंटरटेंनमेंट के भारत में कई बड़े और प्रतिष्ठित चैनल हैं जिनमें मैक्स, मैक्स 2, सब चैनल, पिक्स, एएक्सएन, मिक्स, सिक्स, सोनी ईएसपीएन इत्यादि हैं। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क भारत में 21 सालों से लगातार काम कर रही है और निरंतर प्रगति कर रही है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 minute ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

23 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

22 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

22 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago