होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजदीप से सोनिया ने किया खुलासा, पहली बार इस भाषा में हुई थी सास-बहू में बातचीत

राजदीप से सोनिया ने किया खुलासा, पहली बार इस भाषा में हुई थी सास-बहू में बातचीत

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करीब 9 साल बाद किसी चैनल को अपना इंटरव्यू दिया है। उनका ये इंटरव्यू ‘इंडिया टुडे’ के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने लिया। इस दौरान सोनिया ने अपनी सास इंदिरा गांधी, उनकी हत्या, राजीव गांधी और कांग्रेस क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करीब 9 साल बाद किसी चैनल को अपना इंटरव्यू दिया है। उनका ये इंटरव्यू ‘इंडिया टुडे’ के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने लिया। इस दौरान सोनिया ने अपनी सास इंदिरा गांधी, उनकी हत्या, राजीव गांधी और कांग्रेस की वर्तमान स्थिति जैसे कई मुद्दों पर बात की।

इंटरव्यू के दौरान, जब राजदीप सरदेसाई ने सोनिया से पूछा कि इंदिरा गांधी से आपकी पहली मुलाकात कब हुई थी, तो उन्होंने बताया कि इंदिरा जी से उनकी पहली मुलाकात साल 1965 में लंदन में हुई थी। इंदिरा जी को राजीव और मेरे बीच नजदीकियों की खबर लग गई थी। वो न्यूयॉर्क से लौटते समय लंदन में रुकीं। राजीव ने मुझे उनसे मिलने को कहा। मैं इतनी नर्वस थी कि पैर ठंडे पड़ गए। पहले दिन तो मिली ही नहीं। राजीव ने अगले दिन समय लिया, तब इंदिराजी से मिलने गई। मुझे ना तो हिंदी आती थी और ना ही अच्छी अंग्रेजी, इसलिए इंदिराजी ने फ्रेंच में बात शुरू कर दी। पूछा- तुम राजीव से शादी करना चाहती हो?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह देश की अबतक की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मुलाकात के समय बहुत नर्वस थीं, क्योंकि वह बिल्कुल अलग संस्कृति और पृष्ठभूमि की थीं।

जब उनसे पूछा गया कि आप इंदिरा जी से डरी क्यों थीं? तो सोनिया ने कहा- 'सास की छवि ही डरावनी होती है। खासकर होने वाली सास की, इसलिए मैं घबराई हुई थी।' लेकिन एक बात अच्छी रही कि उन्होंने मुझसे कहा- 'डरो मत। मैं तुम्हें समझ सकती हूं। मैंने भी प्यार किया था।'

सोनिया गांधी ने कहा, ‘इंदिरा जी ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं चाहती थी कि राजीव राजनीति में नहीं जाएं।’

इंटरव्यू के दौरान सोनिया गांधी ने ये भी कहा कि राजनीति में शामिल होना उनका पहला मुश्किल फैसला था। उन्होंने कहा, ‘राजनीति में आऊं या न आऊं, यह तय करना मेरा पहला सबसे मुश्किल फैसला था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मैं इंदिरा गांधी की बहू न होती तो राजनीति में नहीं आती।’

राजदीप सरदेसाई को दिए इंटरव्यू में सोनिया ने कहा कि वह जल्द ही एक किताब लिखने वाली हैं।

बता दें कि राजदीप सरदेसाई ने सोनिया गांधी का यह इंटरव्यू इलाहाबाद के स्वराज भवन में लिया। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी  के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी उद्घाटन करने के लिए बेटी प्रियंका गांधी और कई शीर्ष पार्टी नेताओं के साथ सोमवार (21 नवंबर) को इलाहाबाद स्थित स्वराज भवन पहुंची हुईं थीं।

यहां देखें पूरा इंटरव्यू: 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

8 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

8 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

16 hours ago