होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम दुनिया से हुए विदा...

वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम दुनिया से हुए विदा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।  राज्य सभा टीवी के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर श्री गिरीश निकम का निधन हो गया है। राज्यसभा टीवी में बतौर कंसलटेंट व सीनियर एंकर तैनात गिरीश ने टीवी पत्रकारिता की शुरुआत यहीं से की थी। इससे पह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
 राज्य सभा टीवी के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर श्री गिरीश निकम का निधन हो गया है। राज्यसभा टीवी में बतौर कंसलटेंट व सीनियर एंकर तैनात गिरीश ने टीवी पत्रकारिता की शुरुआत यहीं से की थी। इससे पहले वे इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस और इनाडु के साथ लंबी पारी खेल चुके थे। तीन दशकों से अधिक समय तक पत्रकारिता करने वाले गिरीश अपनी स्पष्टवादिता के लिए प्रख्यात थे। पिछले साल सिंतबर में वे राज्यसभा टीवी के ओर से प्रधानमंत्री के दौरे की कवरेज करने के लिए अमेरिका गए थे, तभी उन्हें वहां दिल का दौरा पड़ा था। तब से वे थोड़ा बीमार रहने लगे थे।
RSTV के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बादल ने गिरीश को याद करते हुए कहा कि वे राज्यसभा टीवी के शुरुआत के साथ ही इससे जुड़े हुए थे। वे ऐसे दमदार, शानदार, पेशवर, कर्मठ, आदर्शवादी, मूल्यवान साथी थे, जिनकी क्षति अपूर्णनीय है। उनका शो बिग पिक्चर उनकी वजह से ही निष्पक्ष और निर्भीक छवि बना पाया था। उनके शो की लोकप्रियता ये थी कि उनके कट्टर आलोचक और कट्टर मित्र दोनों ही इसे बड़े चाव से देखते थे।
टीवी पत्रकार और RSTV में उनके साथी  अरविंद कुमार सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि राज्य सभा टीवी की स्थापना काल से ही वे इससे जुड़े थे और एक पत्रकार के रूप में उन्होंने काफी ख्याति अर्जित की। हम सभी उनके निधन की खबर से बेहद मर्माहत और दुखी हैं। राज्य सभा टीवी की यह अपूरणीय क्षति है।
गिरीश निकम को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यसभा टीवी के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ गुरदीप सिंह सप्पल लिखते हैं...
 Bye Bye Girish
It is with deep sorrow I announce that our esteemed colleague Girish Nikam is no more with us. Today evening, after recording his show 'Big Picture', he suffered a cardiac attack. He was immediately rushed to hospital from the studio, but he decided to say the final bye to all of us.
Girish was an integral part of RSTV, a voice of sobriety, rationale and compassion in the debates that he conducted, which became the hallmark of the channel. He was one of the first few to join RSTV. He had never anchored before. He didn't fit the caricature of TV anchors that Indian television has created and promoted. But he was requested to anchor because we wanted to establish that television debates can also be about content and not just style. Girish's long experience in journalism qualified him for the experiment. And how he proved ! Redefining not just the content and conduct of TV debates, but also developing a flair and style that has a huge fan following today. Girish is gone, but he decided to go in style, right from studio to an eternal journey. He always wanted to live active till his last breathe and like everything else in his life, achieved this too as per his wish and on his terms! Rajya Sabha Television will miss him. It will be difficult for anyone to emulate him in his show 'The Big Picture'. But he has left behind a template for serious television debates, which would certainly guide future anchors of RSTV. I express my grief and sense of loss, which everyone in my channel shares with me. Because, besides everything else, Girish was a great human being, full of compassion, comradarie and warmth. Bye bye to a colleague, who was a 'non-hypocrite' to the extent of perfection.
LikeShow more


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

23 hours ago