होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
न्यूजीलैंड के पीएम को दी गई मोदी की दावत में नजर आए ये दो वरिष्ठ टीवी पत्रकार
न्यूजीलैंड के पीएम को दी गई मोदी की दावत में नजर आए ये दो वरिष्ठ टीवी पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की मंगलवार को भारत की तीन-दिवसीय य
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की मंगलवार को भारत की तीन-दिवसीय यात्रा पर पहुंचे और बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जॉन की से दो भारतीय टीवी पत्रकार भी मुख़ातिब हुए, जिनमें जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी और इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा शामिल थे।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच साइबर सुरक्षा सहित आतंक और उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा और खुफिया सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत के प्रयासों में न्यूजीलैंड के रचनात्मक रख के लिए मैं प्रधानमंत्री (जॉन की) का आभार जताता हूं।
वहीं न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने कहा, हमारी भारत की एनएसजी में सदस्यता के लिए विस्तत बातचीत हुई। हम इस मुद्दे पर रचनात्मक तरीके से काम करते रहेंगे।
वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की का बुधवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की का बुधवार को स्वागत किया। उन्हें राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दोनों देशों के बीच औपचारिक वार्ता से पहले विदेश राज्य मंत्री एम. जे. अकबर ने की से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके न्यूजीलैंड के समकक्ष जॉन की ने बुधवार को दोनों देशों के बीच दोस्ताना रिश्ते पर जोर देने के लिए क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल किया। यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच का हवाला दिया, जो बुधवार को झारखंड के रांची में खेला जा रहा है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बढ़ते परस्पर रिश्ते को 'आक्रामक बैटिंग' से जोड़ा।
मोदी ने कहा, "कई तरह से हमारे परस्पर जुड़ाव को क्रिकेट की शब्दावली दर्शाती है। हमारे रिश्ते लॉग ऑफ पर फील्डिंग को हटाकर बैटिंग पिच पर नए सिरे गार्ड ले रहे हैं। रक्षात्मक खेल को आक्रामक बैटिंग में बदला गया है।"
की ने भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट के रिश्ते का सहारा लिया और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान ब्रेंडन मैक्लम की ओर इशारा किया जो इंडियन प्रीमियर लीग में मोदी के गृह राज्य गुजरात लायंस की ओर से खेलते हैं।
की ने मुस्कुराते हुए कहा, "आपकी कृपा है कि आप बात कर रहे हैं कि भारत में क्रिकेट मैच खेला जा रहा है, लेकिन यह कापी कृपापूर्ण है कि आप उस सच्चाई के बारे में नहीं बात कर रहे हैं कि भारत न्यूजीलैंड पर जीत का आनंद मना रहा है।"
भारत दौरे पर आए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा, "निश्चित रूप से हमलोग भारत से जितना करीबी एवं गर्मजोशी वाला संबंध बना सकते हैं, उसके लिए कोशिश कर रहे हैं। हम इस दिशा में बहुत आगे बढ़े हैं और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान ब्रेंडन मैक्लम अब गुजरात के लिए खेल रहे हैं। इस लिए हम लोग वास्तव में न्यूजीलैंड और भारत के बीच रिश्ते के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल है, जिन्होंने जून में दक्षिण कोरिया में आयोजित एनएसजी के पिछले पूर्ण सत्र में यह रख अख्तियार किया था कि परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले देश भारत के मामले को अपवाद स्वरूप नहीं लिया जा सकता. पूर्ण सत्र में अमेरिका के पुरजोर समर्थन के बावजूद चीन ने इस आधार पर भारत के प्रयासों में अवरोध डाला था कि उसने एनपीटी पर दस्तखत नहीं किए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स