होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डा. कायनात काजी की ‘बोगनवेलिया’: पुरुष प्रेम कहानी नहीं लिख सकते, क्योंकि...

डा. कायनात काजी की ‘बोगनवेलिया’: पुरुष प्रेम कहानी नहीं लिख सकते, क्योंकि...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। कलमकार फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में आयोजित एक समारोह में सोलो फीमेल ट्रेवेलर, फोटोग्राफर और ब्लॉगर डा. कायनात काजी के कहानी संग्रह ‘बोगनवेलिया’ का लोकार्पण किया गया। समारोह की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

कलमकार फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में आयोजित एक समारोह में सोलो फीमेल ट्रेवेलर, फोटोग्राफर और ब्लॉगर डा. कायनात काजी के कहानी संग्रह ‘बोगनवेलिया’ का लोकार्पण किया गया।

समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध उपन्यासकार और हिंदी अकादमी, दिल्ली की उपाध्यक्ष मैत्रेयी पुष्पा ने की। वरिष्ठ कवि और भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक लीलाधर मंडलोई इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। ‘पाखी’ के संपादक प्रेम भारद्वाज और वरिष्ठ टीवी पत्रकार व समीक्षक अनंत विजय भी विशिष्‍ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। ‘बोगनवेलिया’  नौ प्रेम कहानियों का संग्रह है। इसमें प्रेम के नौ अलग-अलग रंग हैं।

समारोह में मैत्रेयी पुष्पा ने कहा, ‘पुरुष प्रेम कहानी नहीं लिख सकते, क्योंकि स्त्री ही प्रेम की कोमल भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकती है। प्रेम को नकारना और प्रेम को छिपाना अपराध है। हम प्रेम को छिपाकर उसे अपराध की संज्ञा दे देते हैं, जो कि उचित नहीं है। अगर प्रेम है तो उसे खुलेआम स्वीकार करना चाहिए।’

उन्‍होंने कहा कि आजकल अच्छी कहानियां पढ़ने को नहीं मिल रही हैं। कायनात की कहानियां इस कमी को पूरा कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि स्त्री की आजादी सही मायने में तब होगी, जब उसे प्रेम करने की स्वतंत्रता होगी। वह जिससे प्रेम करे, उसे बिना संकोच पति से मिलवा सके। समाज भी यह स्वीकार सके कि पति अलग होता है और प्रेमी अलग। इतनी ताकत तब मिलेगी जब ये समझ सकेंगे कि प्रेम की मनाही कही नहीं है और देह प्रेम नहीं है।

कार्यक्रम में लीलाधर मंडलोई ने प्रेम के शेड्स की बात करते हुए कहा कि प्रेम और करुणा दुनिया में दो ही तत्व हैं। प्रेम पर ढेर सारे क्लासिक्स लिखे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्त्री अगर प्रेम कहानी लिखे तो पुरुष उसे नहीं पढ़ सकता। लोगों को अगर प्रेम समझ आ जाये तो समाज में नफ़रत ही नहीं रहेगी।

 ‘पाखी’ पत्रिका के संपादक प्रेम भारद्वाज ने कहा कि प्रेम और सियासत पर लिखना कठिन कार्य है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार एवं समीक्षक अनंत विजय ने डॉ कायनात काजी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी भाषा में रंग हैं। उत्तर आधुनिक बिम्ब हैं।

‘बोगनवेलिया’ कायनात की दूसरी और कहानी संग्रह की पहली पुस्तक है। कायनात की इससे पहले ‘कृष्णा सोबती का साहित्य और समाज’  नामक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। कायनात काजी ‘राहगीरी’ नाम से हिंदी का पहला ट्रैवेल फोटोग्राफी ब्लॉग भी चलाती हैं। युवा लेखिका डॉ कायनात काजी ने कहा कि ‘बोगनवेलिया’ प्रेम के अलग-अलग रूपों को बुनती कहानियों का संग्रह है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

13 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

14 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

20 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

20 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

13 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

13 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago