होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इसलिए दैनिक जागरण की वरिष्ठ महिला पत्रकार योगिता यादव को मिला सम्मान
...इसलिए दैनिक जागरण की वरिष्ठ महिला पत्रकार योगिता यादव को मिला सम्मान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार दैनिक जागरण की वरिष्ठ महिला पत्रकार योगिता यादव को राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान-2016 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार जाने-माने पत्रकार स्व. राजेंद्र यादव की पत्नी व वरिष्ठ लेखिका मन्नू भंडारी ने दिया। यह कार्यक्रम इं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार दैनिक जागरण की वरिष्ठ महिला पत्रकार योगिता यादव को राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान-2016 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार जाने-माने पत्रकार स्व. राजेंद्र यादव की पत्नी व वरिष्ठ लेखिका मन्नू भंडारी ने दिया। यह कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया।
इस मौके पर हंस पत्रिका के संपादक संजय कुमार भी मौजूद थे।
योगिता यादव को पुरस्कार उनकी कहानी 'राजधानी के भीतर' के लिए मिला। इसमें उन्होंने दर्शाया है कि कैसे एक निम्न लड़की संघर्ष करके अपने भविष्य की राह बनाती है। उसके रास्ते में कोई बाधा आती है तो वह डटकर उसका सामना करती है और अपने निर्णय पर हमेशा डटी रहती है। लड़की कुम्हार है और उसका एक जाट युवक से प्रेम संबंध है।
वरिष्ठ लेखिका मन्नू भंडारी ने कहा कि हंस पत्रिका ने हिंदी साहित्य के बदलते मानदंडों के हिसाब से खुद को ढाला है। आज जरूरत है कि वेदना को दर्शाती कथाओं को सामने लाया जाए। समाज का तानाबाना तेजी से बदल रहा है। जो सामाजिक मूल्य आजादी से पहले या फिर 19वीं सदी में थे वह आज दिखाई नहीं देते। लेकिन आज के वक्त में जीकर उस लम्हे या घटना को साहित्यकार को अपनी कलम से दिशा देनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में उनके साथ कहानीकार पंकज सुबीर को भी उनकी कहानी के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। पंकज सुबीर को उनकी कहानी 'चौपड़े की चुड़ैलें' के लिए मिला। इसमें उन्होंने समाज के बदलते ताने बाने को दर्शाया है।
बता दें कि मुंशी प्रेमचंद की स्थापित साहित्यिक पत्रिका 'हंस' की ओर से यह सम्मान प्रतिवर्ष पत्रिका के पूर्व संपादक और हिंदी साहित्य के शलाका पुरुष राजेन्द्र यादव की स्मृति में प्रदान किया जाता है। यह सम्मान हंस में प्रकाशित किसी कहानी पर प्रदान किया जाता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स