होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अवॉर्ड से यूपी सरकार करेगी वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा और अशोक निगम को सम्मानित...
इस अवॉर्ड से यूपी सरकार करेगी वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा और अशोक निगम को सम्मानित...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश सरकार ने यशभारती पुरस्कार से सम्मानित होने वाली 54 विभूतियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इन सभी विभूतियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल की है। पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में लंबे अरसे से जुड़े
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश सरकार ने यशभारती पुरस्कार से सम्मानित होने वाली 54 विभूतियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इन सभी विभूतियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल की है। पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में लंबे अरसे से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा और अशोक निगम भी यश भारती सम्मान से नवाजे जाएंगे।
बता दें कि ऐसे लोगों को यश भारती सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने संगीत, कला, कव्वाली, फिल्म गायन, क्रिकेट समाजसेवा साहित्य सैन्य सेवा और चिकित्सा जैसे क्षेत्र में नाम कमाया है।
वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार योगेश मिश्रा की अब तक छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें पांच हिंदी और एक अंग्रेजी भाषा में है, उनकी दो पुस्तकें ‘समय से संवाद’ और ‘समय के आलेख’ दो राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सबसे ज्यादा बिकने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स