होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ब्रेक के बाद विनोद दुआ ने किया नई पारी का ऐलान

ब्रेक के बाद विनोद दुआ ने किया नई पारी का ऐलान

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नई पारी शुरू करने जा रहे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वो जल्द ही ‘एचडब्लू न्यूज़’ के साथ जुड़ेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। विनोद दुआ ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह वर्तमान मीडिया और पत्रकारों की भूमिकाओं पर सवाल खड़े करते हुए अपने एचडब्लू न्यूज़ के साथ जुड़ने की घोषणा कर रहे हैं।

विनोद दुआ को पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। देश की राजनीति और गंभीर मुद्दों पर वो गहरी पकड़ रखते हैं। एनडीटीवी के साथ अपनी लंबी पारी में उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया था, मगर चैनल का साथ छूटने के बाद काफी वक़्त तक वो ख़बरों से गायब रहे। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन के वेंचर ‘द वायर’ हिंदी के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया। यहां उनका अहम् मुद्दों पर केंद्रित उनके शो ‘जन गण मन की बात’ काफी लोकप्रिय हुआ। विनोद दुआ और उनके चाहने वालों के लिए सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन विदेशों से होते हुए देश में दाखिल हुए ‘मीटू’ कैंपेन ने एक ही झटके में सबकुछ हिलाकर रख दिया।

दरअसल, पत्रकार निष्ठा जैन ने दुआ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। निष्ठा जैन ने फेसबुक पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर विनोद दुआ के साथ दो घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें उनका उत्पीड़न किया गया। इन आरोपों के बाद मचे बवाल को देखते हुए विनोद दुआ खुद को ‘द वायर’ से दूर करने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि, उन्होंने अपनी सफाई में आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा था, ‘मुझ पर भी वो कीचड़ उछाला गया है,  एक ऐसा कीचड़, सेक्सुअल ह्रासमेंट का तो नहीं है...परेशान करने का। 30 साल पहले किसी महिला को लगा कि मैंने कुछ ऐसा किया जिससे उन्हें परेशानी हुई। अब ये ऐसा कीचड़ है जो किसी पादरी के चोगे पर भी लग सकता है, जज के चोगे पर भी लग सकता है, वकील के चोगे पर भी लग सकता है, पुजारी पर भी लग सकता है, किसी शरीफ आदमी पर भी लग सकता है, डॉक्टर पर भी लग सकता है।'

‘द वायर’ से अलग होने के बाद विनोद दुआ फिर से लंबे ब्रेक पर चल रहे थे। अब उन्होंने अपने ब्रेक पर ब्रेक लगाते हुए नई पारी का ऐलान कर दिया है। एचडब्लू न्यूज़ फ़िलहाल तीन भाषाओं में काम कर रही है। नेटवर्क की हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में न्यूज़ वेबसाइट के साथ ही यूट्यूब पर भी मौजूदगी है। इसके अलावा, उसने ‘साउथ लाइव’ के साथ भी टाईअप किया हुआ है। एचडब्लू न्यूज़ के चेयरपर्सन और मैनेजिंग एडिटर हैं सुजित नायर। 48 वर्षीय नायर पॉलिटिकल कमेंटेटर, एंकर और मास कम्युनिकेशन प्रोफेशनल हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से विनोद दुआ को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं!


टैग्स पत्रकार विनोद दुआ एचडब्लू न्यूज़
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago