होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लंबी पारी खेलने के बाद अमर उजाला से अलग हुए शादाब रिजवी, अब इस ग्रुप के साथ जुड़े...
लंबी पारी खेलने के बाद अमर उजाला से अलग हुए शादाब रिजवी, अब इस ग्रुप के साथ जुड़े...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार अमर उजाला में लंबे समय से कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार शादाब रिजवी ने समूह से इस्तीफ दे दिया है। वे नेशनल ब्यूरो में कार्यरत हैं और जल्द ही समूह से विदाई ले लेंगे। बता दें कि वे नई पारी अब ‘नवभारत टाइम्स’ के साथ समाचार संपादक/व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक अखबार अमर उजाला में लंबे समय से कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार शादाब रिजवी ने समूह से इस्तीफ दे दिया है। वे नेशनल ब्यूरो में कार्यरत हैं और जल्द ही समूह से विदाई ले लेंगे। बता दें कि वे नई पारी अब ‘नवभारत टाइम्स’ के साथ समाचार संपादक/विशेष संवाददाता शुरू करेंगे।
वे अमर उजाला से साल 1993 में जुड़े थे। लगभग 22 सालों तक उन्होंने कई संस्करणों के साथ विभिन्न पदों पर काम किया। शुरुआती दौर में उनके साथ काम करने वाले कई सहयोगी फिलहाल संपादक की भूमिका निभा रहे हैं। लंबे समय तक अपना योगदान देने के बावजूद भी उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी गई और यही वजह मानी जा रही है उनके इस ऑर्गनाइजेशन से अलग होने की।
वे करियर के शुरुआती दौर में कुछ समय तक जागरण के साथ भी रहे, लेकिन अमर उजाला से ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़कर अपने करियर के एक नए आयाम पर पहुंचे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स