होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने फिर उठाया अहम कदम, अगली पारी की अभी जानकारी नहीं...
वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने फिर उठाया अहम कदम, अगली पारी की अभी जानकारी नहीं...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने साधना ग्रुप की सहायक कंपनी 'शार्प आई एडवर्टाइजिंग' के स्वामित्व वाले मराठी न्यूज चैनल ‘महाराष्ट्र1’ से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे अपनी अगली पारी कहां शुरू कर रहे हैं इस बारे में अभी कोई ज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने साधना ग्रुप की सहायक कंपनी 'शार्प आई एडवर्टाइजिंग' के स्वामित्व वाले मराठी न्यूज चैनल ‘महाराष्ट्र1’ से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे अपनी अगली पारी कहां शुरू कर रहे हैं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। निखिल वागले चैनल के एडिटर-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।
ये भी पढ़ें: टीवी के अल्बर्ट पिंटो है ‘क्रांतिकारी’ पत्रकार निखिल वागले
वहीं खबर ये भी है कि ‘महाराष्ट्र1’ के राजनीतिक संपादक आशीष जाधव ने चैनल प्रमुख के रूप में वागले की जगह ले ली है। उन्हें कार्यकारी संपादक के रूप में नामित किया गया है और उन्होंने महाराष्ट्र के लोकप्रिय शो ‘आजचा सवाल’ की मेजबानी भी संभाल ली है।
बता दें कि, ‘महाराष्ट्र1’ चैनल साधना ग्रुप की सहायक कंपनी शार्प आई एडवर्टाइजिंग का हिस्सा है जो साधना न्यूज, साधना बिहार/झारखंड, और साधना मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ चैनल चलाती है और उसकी मालिक कंपनी है।
‘महाराष्ट्र1’ से पहले वागले मराठी न्यूज चैनल ‘आईबीएन लोकमत’ में एडिटर-इन-चीफ थे।
मीडिया इंडस्ट्री में सबसे कम उम्र के संपादकों में से एक वागले ने 1977 से अपना पत्रकारिता करियर शुरुआत बतौर फ्रीलांसर रिपोर्टर के तौर पर की थी। इसके बाद 1979 में मात्र दो साल के भीतर ही उन्हें पहले मराठी न्यूज साप्ताहिक ‘दिनांक’ का संपादक बनाया गया था। वे युवा साप्ताहिक के संपादक के रूप में 1982 में किर्लोस्कर ग्रुप से जुड़ गए थे। बाद में उन्होंने अपना ही पब्लिशिंग हाउस ‘अक्षर प्रकाशन’ खोला। उन्होंने ‘शत्कार’, ‘चंदेरी’, और ‘महानगर’ जैसे विभिन्न पत्रिकाओं और अखबार शुरू किए।
एक पत्रकार के रूप में वागले ने पिछले 30 सालों में कई प्रमुख इवेंट्स को कवर किया है और विभिन्न टीवी शो की एंकरिंग की है। गौरतलब है कि पिछले साल उन्हें एक्सचेंज4मीडििया समूह के सालाना प्रतिष्ठित इनबा( enba 2015) अवार्ड्स के तहत लाइफटाइम अवार्ड से नवाजा गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स