होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए साल पर पत्रकार केएम शर्मा ने संभाली नई जिम्मेदारी...
नए साल पर पत्रकार केएम शर्मा ने संभाली नई जिम्मेदारी...
टेलीविजन पत्रकारिता की दुनिया में चर्चित चेहरा कृष्ण मोहन शर्मा को फिर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टेलिविजन पत्रकारिता की दुनिया में चर्चित चेहरा कृष्ण मोहन शर्मा को फिर एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने राज्यसभा टेलिविजन में बतौर Executive Producer (Input) जॉइन किया है। लोग इन्हें 'केएम (KM )' के नाम से ज्यादा जानते हैं।
‘हिंदुजा ग्रुप’ के 'इन टीवी' से 1998 में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत करने के महज छह महीने बाद ही मैनेजमेंट ने केएम शर्मा को चीफ रिपोर्टर बना दिया था। यहां इन्होंने ‘Epidemic Dropsy' नाम की जानलेवा बीमारी का खुलासा करके दिल्ली में तहलका मचा दिया, जिसके बाद BBC ने इनका इंटरव्यू भी किया।
केएम शर्मा ने ‘अमर उजाला’ के दिल्ली ब्यूरो में भी बतौर रिपोर्टर करीब एक साल (2000-2001) काम किया, लेकिन कुछ जमा नहीं और संतोष भारतीय के साथ ‘जैन टीवी’ से जुड़ गए, जहां 2002 से 2004 दिसंबर तक काम किया। उन्होंने बतौर रिपोर्टर और एंकर ‘राजधानी’ प्रोग्राम शुरू किया, जिससे काफी ख्याति मिली।
वर्ष 2005 की शुरुआत में शैलेष के साथ दिल्ली-एनसीआर का पहले चर्चित टीवी चैनल 'टोटल टीवी' लांच किया, जहां इन्होंने दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या (42) लाइव कवर करके गृह मंत्रालय को हैरत में डाल दिया। ‘टोटल टीवी’ में बतौर एंकर-रिपोर्टर ‘आपका एमएलए’ प्रोग्राम शुरू कर नई ऊंचाई हासिल की।
वर्ष 2006 में शैलेष ने केएम शर्मा को मीडिया मुगल कमर वहीद नकवी से मिलवाया और टीवी टुडे नेटवर्क (आज तक) में 2006 से 2013 तक काम करने का मौका मिला। केएम शर्मा की कार्यक्षमता और प्रंबंधकीय गुण को देखते हुए प्रबंधन ने करीब दो साल में ही दिल्ली ब्यूरो का चीफ बना दिया, जहां इन्होंने निर्भया गैंग रेप, कॉमनवेल्थ गेम घोटाला, सोनिया गांधी की एम्स में भर्ती, दिल्ली सीरियल ब्लास्ट, सीलमपुर फायरिंग जैसी खबरों को सबसे पहले दिखाने और कवर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समय का पाबंद होने के साथ-साथ लोगों से काम करवाने की कला में माहिर केएम शर्मा को प्रबंधन की अच्छी जानकारी है। वह मैनेजमेंट पर कई किताबें भी लिख चुके हैं। इसी काबिलियत को परखते हुए शैलेष ने कृष्ण मोहन शर्मा पर इंडस्ट्री में सबसे जादा भरोसा किया और 2013 के अंत में ‘न्यूज नेशन’ का पॉलिटिकल एडिटर बना दिया। इनके कुशल नेतृत्व में चैनल ने काफी तरक्की की, लेकिन चैनल की अंदरूनी राजनीति की वजह से वर्ष 2016 में केएम शर्मा ने ‘न्यूज नेशन’ छोड़ने का फैसला किया। करीब छह महीने बाद अक्टूबर 2016 में इन्हें जेके 24×7 न्यूज (नेशनल हिंदी न्यूज) से जुड़ने का मौका मिला। यहां पर इन्होंने पूरे दो साल ( 2016 से दिसंबर 2018) तक करीब 200 लोगों की एडिटोरियल टीम को लीड किया और नार्थ इंडिया में चैनल की TRP बढाने (0.4 से 3.79) तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
गोरखपुर विश्वविधालय से साइंस ग्रेजुएट कृष्ण मोहन शर्मा ने जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। जैनेटिक्स से एमएससी (M.Sc) करने के बाद इन्होंने जनसंचार में 'एमए' और इसी विषय में पीएचडी भी की है। केएम शर्मा ने जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए कई किताबें भी लिखी हैं।
टैग्स कृष्ण मोहन शर्मा