होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह का इलाज के दौरान 23 अक्टूबर की रात निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। सोमवार को पीटीपीएस के कालीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रिम्स में पिछले कई दिनों से उनका इल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह का इलाज के दौरान 23 अक्टूबर की रात निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। सोमवार को पीटीपीएस के कालीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
रिम्स में पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। 3 अक्टूबर की रात मोटरसाइकिल से घर लौटते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था और उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और कई दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार भी हो रहा था, लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई और रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
उन्होंने 1995 में प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और लंबे समय तक प्रभात खबर में पतरातू प्रतिनिधि रहे। इसके बाद वे रांची में उप संपादक रहे। बाद में प्रभात खबर ने उन्हें देवघर भेजा, इसके बाद उन्होंने दूसरों अखबारों में भी अपनी सेवा दी।
वर्तमान में वह रांची से प्रकाशित दैनिक रांची एक्सप्रेस में उप संपादक थे। पत्रकार होने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक सरोकार से भी जुड़कर लोगों के दुखदर्द में अपनी महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका निभाई।
वे अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं।
उनके निधन से पूरे पतरातू समेत जिले भर में शोक की लहर है। क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स