होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आखिर इस बार मौत क्यों जीत गई गिरीश निकम से, बताया RSTV के CEO गुरदीप सिंह सप्पल ने

आखिर इस बार मौत क्यों जीत गई गिरीश निकम से, बताया RSTV के CEO गुरदीप सिंह सप्पल ने

वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर गिरीश निकम का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गिरीश निकम स्टूडियो में एक कार्यक्रम की शूटिंग में व्यस्थ थे, तब उन्हें अचानक ही बेचैनी सी महसूस होने लगी। उन्हें तुरंत ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। गिरीश

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर गिरीश निकम का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गिरीश निकम स्टूडियो में एक कार्यक्रम की शूटिंग में व्यस्थ थे, तब उन्हें अचानक ही बेचैनी सी महसूस होने लगी। उन्हें तुरंत ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। गिरीश निकम को याद करते हुए 'राज्यसभा टीवी' के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ गुरदीप सिंह सप्पल ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं:

गिरीश निकम चले गए। मौत ने पिछले साल भी उनके दिल पर दस्तक दी थी। तब भी उनकी धड़कन को पूरी तरह जकड़ कर थाम दिया था। लेकिन न्यूयॉर्क की आपात मेडिकल सुविधाओं ने उसे परास्त कर दिया था। मौत, जो सिगरेट और रम के बुलावे पर आयी थी, धीरे धीरे पीछे हटती गई, वेंटिलेटर पर साँसें वापिस सामान्य होती गयी। गिरीश जी उठे और वापिस स्क्रीन पर छा गए।

लेकिन आज मौत जीत गयी। पिछले महीने ही गिरीश के सारे टेस्ट सही आए थे। वो ख़ुश था। उन्हें नहीं मालूम था कि इस बार बुलावा शायद दिल्ली में छाए प्रदूषण का था और मेडिकल सुविधा दिल्ली के सरकारी अस्पताल की थी, जहाँ वक़्त पर वेंटिलेटर उपलब्ध ही नहीं हो सका। इसलिए इस बार धड़कन जब थमी तो फिर हरकत में नहीं आयी और गिरीश अलविदा कह ही गए। तेरह महीनों के इस अनुभव ने यह तो समझा ही दिया कि ज़िंदगी और मौत सिर्फ़ ऊपर वाले के हाथ नहीं है, बल्कि देश, परिस्थिति और मेडिकल सुविधाओं के भी ग़ुलाम हैं।

गिरीश से जब राज्यसभा टीवी का पहला शो ऐंकर करने को कहा गया तो वे ऐंकरिंग की स्थापित परम्परा की एंटीथीसिस थे। लेकिन आज जब वो अंतिम शो कर स्टूडियो की दहलीज़ से जीवन से रुखसत हुए, तो टीवी डिबेट की नयी परिभाषाएं गढ़ चुके थे।

जब हमने पहला कार्यक्रम डिज़ाइन किया तो चर्चा हुई कि ऐंकर कौन करे। हम लीक से हटकर टीवी डिबेट का प्रयोग करना चाहते थे। सम्पादकीय मीटिंग में मैं, उर्मिलेश, राजेश बादल और अनिल नायर थे। ये विचार बना कि टीवी दर्शक स्टाइल से परे, कुछ गम्भीर परिचर्चा भी देखना चाहते हैं। यह कुछ कुछ यूटोपीयन सा ख्याल ही था। सर्वसम्मति बनी की गिरीश से ऐंकर कराया जाए। वैसे इस सर्वसम्मति से ख़ुद गिरीश भौंचक्के थे। उन्होंने ऐंकरिंग तो दूर, कभी टीवी के लिए रिपोर्टिंग तक नहीं की थी। इसलिए पहले तो तैयार नहीं हुए। पर जब उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया गया, ट्रेनिंग का वादा दिया गया, आश्वस्त किया गया तो आख़िरकार राज़ी हुए।

यह हमारा पहला प्रयोग था। शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद गिरीश ने जो रफ़्तार पकड़ी, जो स्टाइल विकसित हुआ, वही अब राज्य सभा टीवी की पहचान बन गया है। शालीन स्वर में, बिना उत्तेजना के तीखे सवाल पूछने की कला और सभी पक्षों को अपने विचार रखने की मोहलत गिरीश के कार्यक्रम की और चैनल की विशिष्टता बन गए। हमने तय किया था कि राज्यसभा टीवी देखने वाले सभी दर्शकों को हर डिबेट में कुछ नयी जानकारी मिले और वे सभी पक्षों के तर्क से अवगत हों, उसमें हम शायद सफल हुए हैं। इसमें गिरीश का बहुत बड़ा योगदान है। इसीलिए हर राजनीतिक विचारधारा में उसके बहुत से घनिष्ट मित्र बने। प्रबुद्ध दर्शकों का एक बहुत बड़ा वर्ग और ख़ासतौर पर कॉम्पटिशन परीक्षा देने वाले छात्र गिरीश के नियमित दर्शक थे और आज के बाद वे उन्हें निश्चित ही मिस करेंगे।

गिरीश एक स्वाभिमानी, ज़िंदादिल आदमी थे। साफ़ स्पष्ट, तार्किक सोच। नास्तिक थे। कोई लाग लपेट नहीं। दिल और ज़ुबान के बीच कोई फ़ासला नहीं था। अपनी ही टेक के मालिक थे। लेकिन सुलझे हुए और अनुभवी पत्रकार थे। शुरू में उन्हें हम सब से सामंजस्य बैठाने में कुछ दिक़्क़त आयी, पर जब उन्हें आश्वस्त किया गया कि हमारी परिकल्पना ऐसे चैनल की है जहाँ हर व्यक्ति अपने स्वभाव के साथ रह सके, हर पत्रकार की अपनी व्यक्तिगत स्पेस हो और केवल पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों पर फ़ोकस रहे, तो वो ढलते गए और फिर तो इस चैनल की संस्कृति गढ़ने में अग्रणी ही रहे।

राज्यसभा टीवी के सबसे उम्रदराज़ पत्रकार थे, लेकिन सबसे युवा पत्रकारों की दोस्ती कमोवेश उनसे ही पहले होती थी। कितनी ही बार ऐसा हुआ कि किसी जूनियर सहयोगी को कोई समस्या हुई तो सबसे पहले गिरीश से ही साझा की। वह अपने से बहुत कम उम्र के इन पत्रकारों का दोस्त तो थे ही, ख़ुद को उनका शिक्षक भी मानते थे। उनको गढ़ने की, निखारने की लत सी थी उन्हें। इसी में सुकून भी पाते थे और गर्व भी करते थे।

जो व्यक्ति उम्र के दायरे को नकार कर जिया, आज वो उम्र के दायरे से ही बाहर हो गया है। उसकी कमी खलेगी। जीवन क्षणभंगुर है, ये पढ़ा तो बहुत है, महसूस आज हुआ, पूरी शिद्दत के साथ हुआ।

अलविदा गिरीश!

राज्यसभा टीवी के सभी साथी तुम्हारी कमी हमेशा महसूस करेंगे।

(साभार : फेसबुक से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

14 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

23 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

22 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

23 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

22 hours ago