होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम ने थामा इस मीडिया नेटवर्क का दामन, मिली अहम जिम्मेदारी
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम ने थामा इस मीडिया नेटवर्क का दामन, मिली अहम जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम ने जेके मीडिया नेटवर्क (JK Media Network) जॉइन कर लिया है। यहां वह एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाए गए हैं। इस नेटवर्क के तहत नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘जेके 24X7 न्यूज’ के प्रसारण के साथ ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम ने जेके मीडिया नेटवर्क (JK Media Network) जॉइन कर लिया है। यहां वह एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाए गए हैं। इस नेटवर्क के तहत नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘जेके 24X7 न्यूज’ के प्रसारण के साथ ही एक रीजनल न्यूज चैनल ‘गुलिस्तां न्यूज’ (Gulistan News) का संचालन होता है, जो कि जम्मू-कश्मीर के दर्शकों के लिए है।
गौतम को टीवी न्यूज इंडस्ट्री का करीब दो दशक का अनुभव है। वह हिन्दी न्यूज इंडस्ट्री के बेस्ट एंकर भी रह चुके है। इसके अलावा वर्ष 2012 में उन्हें एनटी अवॉर्ड (NT Award) भी मिल चुका है। इससे पहले दिनेश गौतम ‘लाइव इंडिया’ (Live India) और ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ (Sahara News Network) में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। इससे पूर्व वह ‘जी न्यूज’ (Zee news) में प्राइम टाइम एंकर और प्रिंसिपल करेंसपॉन्डेंट के रूप में काम कर रहे थे। वह ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) के साथ भी काम कर चुके हैं।
इस बारे में दिनेश गौतम का कहना है, ‘इस नेटवर्क का हिस्सा बनकर मैं बहुत उत्साहित हूं। यहां काम करने के काफी बेहतर अवसर हैं, जिसके द्वारा हम अपने दर्शकों को बेहतर कंटेंट उपलब्ध करा सकते हैं।’
मध्य प्रदेश के रहने वाले दिनेश गौतम ने विज्ञान में परास्नातक हैं और उन्होंने दिल्ली स्थित आईआईएमसी (IIMC) से पोस्टगेजुएशन किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स