होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता को बड़ी क्षति: वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर दुनिया से हुए विदा
पत्रकारिता को बड़ी क्षति: वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर दुनिया से हुए विदा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के कंसल्टिंग एडिटर और जाने-माने स्तम्भकार दिलीप पडगांवकर का शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले हार्ट अटैक आया था और इ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के कंसल्टिंग एडिटर और जाने-माने स्तम्भकार दिलीप पडगांवकर का शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले हार्ट अटैक आया था और इसके बाद उनकी किडनी ने भी काम करना बंद कर दिया था। उन्हें पुणे के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अभी तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। पडगांवकर ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के एडिटर भी रह चुके हैं।
दिलीप पडगांवकर ने 24 साल की उम्र में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। जून, 1968 में पेरिस के सोरबोन से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद, उन्होंने पेरिस में ही ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर जॉइन किया। उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। 1988 में वे ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के एडिटर के तौर पर नियुक्त किए गए थे। इस पद वे 6 सालों तक बने रहे। इस बीच (1978 से 1986 तक) उन्होंने बैंकॉक और पेरिस में यूनेस्को (UNESCO) के साथ भी काम किया।
इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने उन्हें याद करते हुए कहा, 'दिलीप पडगांवकर बेहद शिष्ट और बुद्धिमान व्यक्ति थे। वे अच्छे लेखक थे और किताबों व विचारों की दुनिया में रहते थे। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में वे मेरे पहले एडिटर थे और बतौर युवा पत्रकार उन्होंने मेरा साहस बढ़ाया। उन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया। मैं उनका कर्जदार रहूंगा।'
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स