होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार बनारसी सिंह...
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार बनारसी सिंह...
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक बनारसी सिंह का शनिवार को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक बनारसी सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 85 वर्षीय बनारसी सिंह कुछ दिनों से बीमार थे और गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि बनारसी सिंह ने शनिवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और चार पुत्र हैं। बनारसी सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया गया। ज्येष्ठ पुत्र पत्रकार सत्येन्द्र ने उनके शव को मुखाग्नि दी।
बनारसी सिंह का जन्म नौ जुलाई 1933 को उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के गोगावान जलालपुर गांव के किसान परिवार में हुआ था। बनारसी सिंह ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत वर्ष 1960 में ‘वीर अर्जुन’ अखबार से की। आपातकाल के दौरान उन्होंने स्वतंत्र लेखन भी किया। वह 1982 में यूनीवार्ता से जुड़े और समाचार संपादक के पद से एक अगस्त 1993 को सेवानिवृत्त हुए। सिंह ने कई पुस्तकों का लेखन भी किया है, जिनमें उनकी 10 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। इनमें ‘सन सत्तावन के भूले शहीद’ और ‘लंदन में गोली’ उल्लेखनीय हैं।
टैग्स बनारसी सिंह