होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर सुर्खियों में आया ये इंटरव्यू, जब इस वरिष्ठ पत्रकार पर भड़कीं थीं जयललिता...

फिर सुर्खियों में आया ये इंटरव्यू, जब इस वरिष्ठ पत्रकार पर भड़कीं थीं जयललिता...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।  75 दिन बीमारी से जंग लड़ने के बाद 68 साल की जे. जयललिता ने बीती रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वे छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। जयललिता 22 सितंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन उनके निधन के बाद से ही टीव

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

 75 दिन बीमारी से जंग लड़ने के बाद 68 साल की जे. जयललिता ने बीती रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वे छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। जयललिता 22 सितंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन उनके निधन के बाद से ही टीवी चैनलों और अखबारों ने अपनी लाइब्रेरी खंगालनी शुरू कर दी है और कुछ पुरानी फुटेज और इंटरव्यू निकालने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इन सबके बीच उनका इंटरव्यू फिर सुर्खियों में आ गया, जिसे अंग्रेजी के वरिष्ठ पत्रकार थापर ने लिया था।

दरअसल बीबीसी ने अपनी लाइब्रेरी से एक ऐसा ही एक विडियो जारी किया है, जिसमें जयललिता पत्रकार करण थापर को इंटरव्यू दे रही थीं। यह इंटरव्यू करण थापर ने 2004 में बीबीसी के कार्यक्रम ‘हार्ड टॉक’ के लिए लिया था। यह इंटरव्यू काफी चर्चा में इसलिए रहा था क्योंकि जयललिता को थापर के कुछ सवाल पसंद नहीं आए थे।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जब जयललिता से चुनाव मैदान में जीत हासिल करने के अनुमान के बारे में पूछा था, तो इस पर जयललिता ने कहा था कि वो ज्योतिषी नहीं हैं,  इंतजार करें।

इसके बाद करण ने वही सवाल फिर से दोहराया तो जयललिता ने कहा कि आप भी यहीं आस पास होंगे, इंतज़ार कीजिए।

मामला यहां तक पहुंच गया कि इंटरव्यू के अंत में जब थापर ने तमिलनाडु की सीएम से हाथ मिलाते हुए कहा कि आपसे बात करके अच्छा लगा तो जयललिता ने यह कहते हुए माइक ‘पटक’ दिया कि ‘लेकिन मुझे आपसे बात करके बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।’

यहां देखें इंटरव्यू :

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

11 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

10 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

10 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

10 hours ago