होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपब्लिक टीवी की इस खबर पर मचा बवाल, हेडलाइन ने किया 'भ्रमित'

रिपब्लिक टीवी की इस खबर पर मचा बवाल, हेडलाइन ने किया 'भ्रमित'

अरनब गोस्वामी उन पत्रकारों में शुमार हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

अरनब गोस्वामी उन पत्रकारों में शुमार हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी ख़बरों को लेकर तो कभी किसी और वजह से। इस वक़्त भी पत्रकारों और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अरनब को लेकर चर्चा चल रही है। केवल चर्चा ही नहीं, उन्हें बाकायदा निशाना भी बनाया जा रहा है।

गौर करने वाली बात यह है कि इस बार भी अरनब अपने ऊपर हो रहे हमलों का जवाब देने के बजाय खामोश हैं। शायद वो बेवजह के विवाद में पड़ना नहीं चाहते। हालांकि, ये बात अलग है कि उनकी इस ख़ामोशी को अलग ही नजरिये से देखा जा रहा है। अरनब की चर्चा और उन पर हमले का सिलसिला शुरू हुआ कांग्रेस में प्रियंका गांधी की विधिवत एंट्री की घोषणा से। जैसे ही ये खबर आम हुई, न्यूज़ चैनलों पर प्रियंका और राहुल गांधी के भविष्य को लेकर स्पेशल कवरेज शुरू हो गई।

हर मीडिया हाउस ने अपनी-अपनी तरह से इस खबर को पेश किया। किसी ने इस फैसले को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक बताया, तो किसी की नज़र में कांग्रेस का यह फैसला राहुल गांधी की नाकामी का परिणाम है। अब इस गर्मागर्म बहस से अरनब का ‘रिपब्लिक टीवी’ कैसे पीछे रह सकता था। उसने भी एक न्यूज़ आइटम तैयार किया और अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर दिया। बस इस शेयरिंग के साथ ही ‘रिपब्लिक टीवी’ और अरनब गोस्वामी पर हमले शुरू हो गए। इन हमलों की मुख्य वजह रही खबर की हेडलाइन।

दरअसल, ‘रिपब्लिक टीवी’ ने ‘अमेठी में हार के डर से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 3 सीटों से लड़ाने पर विचार कर रही है’ शीर्षक से खबर शेयर की, जिसे नारायण आर ने लिखा है। इस हेडलाइन का आशय यह निकल रहा है कि राहुल गांधी एकसाथ तीन सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि नियमों के अनुसार यह मुमकिन नहीं। इसी बात को लेकर कुछ पत्रकार और अन्य यूजर अरनब पर प्रो भाजपाई ख़बरें चलाने का आरोप लगा रहे हैं।

हालांकि, लिंक ओपन करने पर यदि पूरी खबर पढ़ी जाए  तो उसमें पहले पैरे में ही स्पष्ट किया गया है कि तीन सीटों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें से दो पर राहुल अपना भाग्य आजमा सकते हैं। ‘रिपब्लिक टीवी’ और अरनब गोस्वामी पर हमला बोलने वालों में पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी भी शामिल हैं। उन्होंने ‘रिपब्लिक टीवी’ के ट्वीट के जवाब में लिखा है-‘प्रिय @republic आपकी अज्ञानता अद्भुत है, कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो सीटों से चुनाव लड़ सकता है’। इसी तरह पत्रकार आदित्य मेनन ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘कोई भी उम्मीदवार केवल 2 सीटों से चुनाव लड़ सकता है, ऐसे में यह कैसे संभव है कि कांग्रेस राहुल गांधी के लिए तीन सीटों पर विचार कर रही है...थोड़ा कंट्रोल में फेंक लिया करो’।

सोशल मीडिया पर अरनब को इस तरह बनाया जा रहा है निशाना-


टैग्स अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

8 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago