होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अनुभा भोंसले ने थामा इस मीडिया ग्रुप का दामन

वरिष्ठ पत्रकार अनुभा भोंसले ने थामा इस मीडिया ग्रुप का दामन

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) में एग्जिक्यूटिव एडिटर की अपनी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) में एग्जिक्यूटिव एडिटर की अपनी पारी को विराम देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका अनुभा भोंसले ने अब 'दैनिक जागरण ग्रुप' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ में वरिष्ठ पद पर नई पारी की शुरुआत की है। यहां वह आम चुनावों के दौरान चलने वाले डिजिटल विडियो ऑपरेशंस की कमान संभालेंगी। अपनी नई भूमिका में वह जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता को रिपोर्ट करने के साथ-साथ एडिटोरियल और ऑपरेशंस हेड के साथ मिलकर काम करेंगी। 

अनुभा भोंसले ने अपना करियर वर्ष 1999 में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (Indian Express) के साथ शुरू किया था। बाद में यहां से बाय बोलकर वह ‘जी समूह’ (Zee Group) में चली गई थीं। इसके बाद ‘जी समूह’ में अपनी पारी को विराम देने के बाद अनुभा भोंसले ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) का दामन थाम लिया था। यहां पॉलिटिकल ब्यूरो का हिस्सा बनने के साथ ही उन्हें एकरिंग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।  

करीब दस वर्षों से उनकी रिपोर्टिंग लंबे समय तक संघर्षों के प्रभाव पर केंद्रित रही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्रों खासकर मणिपुर से बड़े पैमाने पर रिपोर्टिंग की है। राजनीतिक दलों की फंडिंग मामलों को लेकर जुड़ी रिपोर्ट के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड’ भी मिल चुका है। इसके अलावा वर्ष 2014में उन्हें ‘चमेली देवी अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।


टैग्स अनुभा भोसले सीएनएन न्यूज18 जागरण मीडिया
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago