होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'हिन्दुस्तान' के स्थानीय संपादक अजय शुक्ला को मिला ये सम्मान...

'हिन्दुस्तान' के स्थानीय संपादक अजय शुक्ला को मिला ये सम्मान...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रेस दिवस के मौके पर दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के आगरा-अलीगढ़ संस्करण के संपादक अजय शुक्ल को ‘राष्ट्रीय पत्रकार गौरव अवॉर्ड 2016’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड (राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण बोर्ड) की ओर से भु

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

प्रेस दिवस के मौके पर दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के आगरा-अलीगढ़ संस्करण के संपादक अजय शुक्ल को ‘राष्ट्रीय पत्रकार गौरव अवॉर्ड 2016’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड (राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण बोर्ड) की ओर से भुवनेश्वर के जयदेव भवन में दिया गया। साथ ही यह सम्मान APN न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर विनय राय को भी दिया गया।

विनय राय ने पुरस्कार ग्रहण किया, लेकिन शुक्ल अपरिहार्य कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी गैर मौजूदगी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राय ने पुरस्कार उनको देने हेतु प्राप्त किया।

यह पुरस्कार बोर्ड के प्रेजिडेंट प्रदोष पटनायक, महासचिव सनत मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय राय, प्रदुम्न कुमार मोहंती, भारतीय जनता पार्टी के नेता व पत्रकार सुनील शास्त्री (सुपुत्र पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री), और ओडिसा के ह्यूमन राइट कमीशन (मानवाधिकार आयोग) के अध्यक्ष जस्टिस बिरकिशोर मिश्रा ने प्रदान किया।

इस समारोह में देशभर से 8 पत्रकारों को बोर्ड ने पुरस्कार प्रदान किया, साथ ही 17 वरिष्ठ पत्रकारों को बोर्ड द्वारा पेंशन का ड्रॉफ्ट और पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा की पॉलिसी सौंपी गई, जो कि बोर्ड की ओर से कराई गई थी। चूंकि ओडिशा राज्य में पत्रकारों को राज्य सरकार की ओर से पेंशन और बीमा की सुविधाएं नहीं दी जाती इसलिए यह सुविधा नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड की ओर से प्रदान की जा रही है। इस समारोह को संसद सदस्य डॉ. प्रसन्ना कुमार पाटसानी ने भी संबोधित किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

16 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

15 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

15 hours ago