होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश में मीडिया का स्वामित्व पांच तरह के लोगों के पास है, बोले वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार दूबे
देश में मीडिया का स्वामित्व पांच तरह के लोगों के पास है, बोले वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार दूबे
आज मीडिया का व्यवसाय वही कर सकते हैं, जिनके पास बड़ी पूंजी है। देश में मीडिया का स्वामित्व पांच तरह के लोगों के पास है जिनमें राजनेता, रियल स्टेट कारोबारी समेत चिटफंड, मनी मार्केट और कॉरपोरेट कंपनियां शामिल हैं। हालात यह हैं कि देश में मीडिया के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी हैं, क्योंकि ज्यादातर मीडिया हाउस में उन्ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
आज मीडिया का व्यवसाय वही कर सकते हैं, जिनके पास बड़ी पूंजी है। देश में मीडिया का स्वामित्व पांच तरह के लोगों के पास है जिनमें राजनेता, रियल स्टेट कारोबारी समेत चिटफंड, मनी मार्केट और कॉरपोरेट कंपनियां शामिल हैं। हालात यह हैं कि देश में मीडिया के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी हैं, क्योंकि ज्यादातर मीडिया हाउस में उन्होंने निवेश कर रखा है। ये बातें शनिवार को बीआईए हॉल में सामाजिक संस्था बिहार कलेक्टिव की ओर से आयोजित व्याख्यान गुफ्तगू में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अभय कुमार दूबे ने कही।
उन्होंने कहा कि मीडिया ने आज अपना आलोचनात्मक विवेक खो दिया है और अपने पाठकों और श्रोताओं को गुमराह कर रहा है। हाल में सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह और ज्यादा हो रहा है। सरकार जो पहलू मीडिया को थमाती है वह उसे आंख बंद कर मान लेता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिन चैनलों ने अंधविश्वासों को टीआरपी की खातिर दिखाया, उनकी टीआरपी कम हुई।
(साभार: दैनिक भास्कर)
टैग्स