होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाडली मीडिया अवार्ड के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित
लाडली मीडिया अवार्ड के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो पॉपुलेशन फर्स्ट एनजीओ हर साल की भांति इस बार भी लाडली मीडिया अवार्ड समारोह का आयोजन करने जा रहा है। यह अवार्ड फंक्शन देश के चारों रीजन में किया जाता है। इसके नोर्थ रीजन के लिए प्रवष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इस बार भी यह अवार्ड लैंगिक संवेदनशीलता थीम पर दिया जायेगा। इसके लिए 1 जुलाई 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच प्रकाशित
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो पॉपुलेशन फर्स्ट एनजीओ हर साल की भांति इस बार भी लाडली मीडिया अवार्ड समारोह का आयोजन करने जा रहा है। यह अवार्ड फंक्शन देश के चारों रीजन में किया जाता है। इसके नोर्थ रीजन के लिए प्रवष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इस बार भी यह अवार्ड लैंगिक संवेदनशीलता थीम पर दिया जायेगा। इसके लिए 1 जुलाई 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच प्रकाशित या प्रसारित की गई एंट्री को शामिल किया जायेगा। अवार्ड के लिए न्यूज, फीचर, लेख, एडिटोरियल, खोजी रिपोर्ट, विज्ञापन और जिंगल को एंट्री के तौर पर भेज सकते हैं। नॉर्थ रीजन में चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य-प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मीडिया प्रोफेशनल या फ्रीलांसर अपनी एंट्री सबमिट कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारिख 15 जुलाई 2012 तय की गई है। और इसका नेशनल अवार्ड फंक्शन मुंबई में नवंबर में और नोर्थ रीजन का अवार्ड फंक्शन अंक्टूबर में किया जायेगा। नॉर्थ रीजन की हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू की एंट्री 15 जुलाई से पहले माधवी श्री C/o मिस एस मडोक 4/3 शांति निकेतन, नई दिल्ली, 110021, फोन - 8130841071) या फिर "mailto: delhi.laadli@gmail.com"पर मेल कर सकते हैं और पंजाबी एंट्री मि. अनीश भनोट फस्ट फ्लोर, नंबर 3727 सेक्टर 46-सी चंडीगढ़, 160047 (फोन-9815047017) या "mailto: aneeshbhanot@gmail.com" भेज सकते हैं। 2010-11 का नोर्थ रीजल का फंक्शन पिछली बार दिल्ली में आयोजित किया गया था जिसमें करीब 450 एंट्री पहुंची थी। 13 ज्यूरी मेंबरों ने नोर्थ रीजन से 31 मीडिया पर्सन को इस अवार्ड के लिए चुना। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स