होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यों में हो रहा PFI टीम का तेजी से विस्तार, दिल्ली में संस्था को रफ्तार देंगे संतोष पाठक
राज्यों में हो रहा PFI टीम का तेजी से विस्तार, दिल्ली में संस्था को रफ्तार देंगे संतोष पाठक
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। तेजी से संगठन विस्तार में जुटी पत्रक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
तेजी से संगठन विस्तार में जुटी पत्रकारों की देशव्यापी संस्था 'प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया' ने संतोष पाठक को संस्था की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष बनाया है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार के आदेश पर संयोजक अमर आनंद ने ‘समाचार प्लस’ के डिप्टी ब्यूरो चीफ संतोष पाठक को इस पद पर मनोनीत किया है।
संतोष पाठक जल्द ही अपनी टीम का ऐलान करेंगे। 11 साल से दिल्ली में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय संतोष पाठक ने 2005 में ईटीवी से करियर की शुरुआत की। संतोष ‘लाइव इंडिया’ और ‘न्यूज एक्सप्रेस’ चैनल में भी काम कर चुके है। संतोष बिहार विधानसभा चुनाव-2010 और 2014 के लोकसभा चुनाव को बड़े पैमाने पर कवर कर चुके हैं। संतोष ने सत्य साईं बाबा के मृत्यु के समय भी पुट्टपर्थी से कई एक्सक्लूसिव खबरें की थी।
‘प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ के संयोजक अमर आनंद के मुताबिक 10 राज्यों और 100 से ज्यादा जिलों में दाखिल हो चुके पीएफआई के संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान भी जल्द होने जा रहा है। संगठन की राज्य इकाइयों ने अपनी टीम का गठन करना शुरू कर दिया है। गुजरात और राजस्थान की इकाइयों ने अपनी टीम बना ली है, जिनमें दोनों राज्यों से ताल्लुक रखने वाले नामचीन अखबारों और चैनलों को पत्रकारों को जगह दी गई है। जल्द ही बाकी राज्य भी अपनी टीम का ऐलान करने वाले हैं।
अमर आनंद के मुताबिक, संगठन का ढांचा खड़ा करने के बाद इसके राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए जगह और समय तय किया जाएगा। अधिवेशन के लिए कई राज्यों की ओर से प्रस्ताव आए हैं, जिसे अध्यक्ष उमेश कुमार की इजाजत के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स