होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला में संजय अभिज्ञान को मिली डिजिटल की जिम्मेदारी

अमर उजाला में संजय अभिज्ञान को मिली डिजिटल की जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमर उजाला से खबर आ रही है कि संजय अभिज्ञान को डिजिटल एंड कनवर्जेंस का एडिटर बना दिया गया है। अभी तक वे चंडीगढ़ में अमर उजाला के पंजाब और हरियाणा एडिशन के हेड थे। हालांकि इस पद की जिम्मेदारी वे संभालते रहेंगे। गौरतलब है कि अभी तक अमर उजाला क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अमर उजाला से खबर आ रही है कि संजय अभिज्ञान को डिजिटल एंड कनवर्जेंस का एडिटर बना दिया गया है। अभी तक वे चंडीगढ़ में अमर उजाला के पंजाब और हरियाणा एडिशन के हेड थे। हालांकि इस पद की जिम्मेदारी वे संभालते रहेंगे। गौरतलब है कि अभी तक अमर उजाला का डिजिटल प्रभार अल्का सक्सेना के पास था, पर कुछ माह में ही ये प्रभार अब संजय अभिज्ञान को दे दिया गया है।

चंडीगढ़ जाने से पहले संजय अभिज्ञान अमर उजाला दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर थे। डिजिटल मीडिया में ये उनकी दूसरी पारी है। इससे पहले वे दो साल तक वे हिन्दुस्तान में ‘हिन्दुस्तान न्यू मीडिया’ के डिजिटल हेड थे। वे हिन्दुस्तान से साल 2006 में जुड़े और साल 2011 तक वे यहां रहे। तब वे असोसिएट एडिटर (इनपुट एडिटर) के तौर पर यहां जुड़े और बाद में डिप्टी रेजिडेंट एडिटर के तौर पर पदोन्नत कर दिया गया। कुछ समय तक इस पद रहने के बाद वे एडिटर (New Media/New Projects) बन गए और लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम (livehindustan.com) को हेड करने लगे।

हिन्दुस्तान से पहले वे नवभारत टाइम्स के साथ जुड़े हुए थे और यहां उन्होंने एक लंबी पारी खेली। 1988 में वे नवभारत टाइम्स के साथ जुड़े और साल 2006 यहां से विदाई ली। लेकिन इस बीच उन्होंने यहां विभिन्न पदों पर काम किया।

संजय अभिज्ञान की गिनती बाइलिंगुअल पत्रकारों में होती है। उन्हें प्रिंट व डिजिटल मीडिया में 28 सालों से भी ज्यादा का अनुभव है। इनमें से उन्होंने 18 वर्षों तक फाइनेंशियल जर्नलिज्म की। उन्हें आर्थिक और राजनीति का विशेषज्ञ माना जाता है।

संजय अभिज्ञान में सीखने की प्रवृत्ति हमेशा से रही है और यही वजह है कि उन्होंने कई वर्कशॉप हिस्सा लिया, जो Wan-Ifra, World bank, USIS, BBC-British Council, NIESBUD, NIPFP व कई अन्य द्वारा कराई गई।

हाल ही में, उनका चयन एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना में भारतीय हिंदी मीडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है, जिसमें उन्हें जर्नलिस्ट्स व मास मीडिया स्टूडेंट्स के लिए हेल्थ रिपोर्टिंग की ट्रेनिंग कोर्स तैयार करना है। यह प्रोजेक्ट लगभग चारों वर्षों का है, जिसे ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनिसेफ और थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के द्वारा समर्थन प्राप्त है। संजय पब्लिक हेल्थ जर्नलिज्म एक्सपेरियंसल सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए सितबंर 2016 के तीसरे हफ्ते के दौरान उस वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी रहे, जिसने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन का दौरा किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 hour ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

9 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

9 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

9 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

9 hours ago