होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 की सबरीना डिसूजा ने तलाशी नई मंजिल, अब पहुंचीं यहां
Viacom18 की सबरीना डिसूजा ने तलाशी नई मंजिल, अब पहुंचीं यहां
मीडिया और ऐंटरटेनमेंट कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom18) में लंबी पारी खेलने के बाद सबरीना डिसूजा ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मीडिया और ऐंटरटेनमेंट कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom18) में लंबी पारी खेलने के बाद सबरीना डिसूजा ने ‘स्टार टीवी नेटवर्क’ (Star TV network) का दामन थाम लिया है। उन्होंने यहां फरवरी 2019 में बतौर मार्केटिंग हेड (अंग्रेजी क्लस्टर) जॉइन कर लिया है। ‘वायकॉम18’ में उनके पास अंग्रेजी एंटरटेनमेंट और म्यूजिक (MTV Beats, Vh1, Comedy Central & Colors Infinity) के मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी थी।
सबरीना ने वर्ष 2006 में अंग्रेजी म्यूजिक चैनल ‘Vh1’में बतौर मार्केटिंग मैनेजर जॉइन किया था और यहीं से उनका ‘वायकॉम18’ के साथ सफर शुरू हुआ। स्टार टीवी नेटवर्क में अपनी पारी शुरू करने से पहले वह करीब 13 साल तक ‘वायकॉम18’ से जुड़ी रही हैं।
टैग्स वायकॉम18 स्टार टीवी नेटवर्क सबरीना डिसूजा